/sootr/media/media_files/2026/03/07/cm-mohan-with-indore-mayor-2026-03-07-14-49-35.jpg)
Indore. मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव शुक्रवार को इंदौर में संघ के पदाधिकारी विनय पिंगले के यहां एक वैवाहिक आयोजन में शिरकत करने आए थे। शाम को जब वह एयरपोर्ट से रवाना हो रहे थे, तो महापौर पुष्यमित्र भार्गव को भी अपने साथ ले गए।
मंत्री तुलसीराम सिलावट भी उनके साथ थे। इसके बाद राजनीति के गलियारों में चर्चा होने लगी कि सीएम ने महापौर को अपने साथ क्यों लिया। अब इसकी वजह सामने आ गई है।
इसलिए सीएम के साथ उड़े महापौर
दरअसल इंदौर नगर निगम का महत्वाकांक्षी सोलर प्लांट जलूद में तैयार हो गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए ही इंदौर नगर निगम ने Green bond जारी कर आमजन से बॉन्ड के जरिए राशि ली थी।
अब यह प्रोजेक्ट तैयार हो गया है और इसका लोकार्पण होना है। इस प्रोजेक्ट से हर माह 5 करोड़ की बिजली यानी साल की 60 करोड़ की बचत इंदौर निगम को होगी।
महापौर ने इस प्रोजेक्ट के लिए लंबी प्लानिंग की थी और आखिर अब यह तैयार हो गया है। सीएम के हाथों इसका लोकार्पण होना है। इसके साथ ही एसटीपी तैयार हो गए हैं। साथ ही निगम के कई और प्रोजेक्ट के भूमिपूजन, लोकार्पण जैसे काम हैं।
इन सभी पर चर्चा के लिए महापौर ने सीएम से समय मांगा था। आखिर सीएम ने जब उन्हें एयरपोर्ट पर देखा तो कहा चलो साथ में भोपाल, प्लेन में ही चर्चा भी हो जाएगी।
इसके बाद महापौर सीएम के साथ रवाना हो गए और प्लेन में इन प्रोजेक्ट को लेकर और आगे समय तय करने के लिए लंबी चर्चा हुई।
सिंहस्थ के चलते इंदौर में कई प्रोजेक्ट
उज्जैन सिंहस्थ 2028 को देखते हुए इंदौर (Indore News ) में कई प्रोजेक्ट अहम हैं। खासकर कान्ह नदी की सफाई के लिए एसटीपी भी अहम है। कई ब्रिज भी तैयार हो रहे हैं, जिससे इंदौर-उज्जैन के लिए आवागमन सुविधाजनक होगा।
मेट्रो प्रोजेक्ट भी चल रहा है। ऐसे में सीएम डॉ. मोहन यादव की भी उज्जैन-इंदौर रोड के कामों पर है जिसमें देरी नहीं हो।
इंदौर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
UPSC 2025 में इंदौर की अनन्या, दीक्षा, समीक्षा और रिशुल के साथ दृष्टिबाधित अक्षत ने भी पाई सफलता
इंदौर में 946 करोड़ में बिके 23 शराब ग्रुप, अभी आधे ग्रुप की बिक्री बाकी
इंदौर में अरबों की संपत्ति वाले चोइथराम ट्रस्ट में ट्रस्टी मोतियानी पर चलेगा केस
इंदौर के शराब ठेके में बेंगलुरु की कंपनी की एंट्री, सबसे महंगे ग्रुप से सूरज रजक बाहर
उज्जैन से इंदौर के बीच चलेगी वंदेभारत मेट्रो, जानें क्या होगी ट्रेन की खासियत
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us