उज्जैन में सीएम शिवराज ने किया महाकाल लोक फेज-2 का लोकार्पण, प्रियंका के बारे में सवाल पूछा तो बोले- महाकाल बाबा का नाम लेने दो

Rahul Garhwal | Oct 06, 2023, 24:00 IST
Share
उज्जैन में सीएम शिवराज ने किया महाकाल लोक फेज-2 का लोकार्पण, प्रियंका के बारे में सवाल पूछा तो बोले- महाकाल बाबा का नाम लेने दो
उज्जैन में सीएम शिवराज ने किया महाकाल लोक फेज-2 का लोकार्पण, प्रियंका के बारे में सवाल पूछा तो बोले- महाकाल बाबा का नाम लेने दो

उज्जैन में सीएम शिवराज ने महाकाल लोक फेज-2 का लोकार्पण किया। 51 हजार दीप जलाए गए और संतों का सम्मान किया।

UJJAIN. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में महाकाल लोक फेज-2 का लोकार्पण किया। इस दौरान 51 हजार दीप जलाए गए और संतों का सम्मान किया गया। महाकाल लोक फेज-2 में हाईटेक अन्न क्षेत्र, धर्मशाला और पार्किंग जैसै कई कार्य शामिल हैं। इस दौरान महाकाल की नगरी में दीपावली जैसा नजारा देखने को मिला। जमकर आतिशबाजी की हुई। सीएम शिवराज से जब पत्रकारों ने प्रियंका गांधी के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि महाकाल बाबा का नाम लेने दो।

WhatsApp Image 2023-10-06 at 1.44.55 AM (1).jpeg
WhatsApp Image 2023-10-06 at 1.44.55 AM (1).jpeg

रात करीब 8 बजे उज्जैन पहुंचे थे सीएम

सीएम शिवराज और उनकी पत्नी गुरुवार रात करीब 8 बजे महाकाल की नगरी पहुंचे थे। उन्होंने पहले नीलकंठ क्षेत्र में पथ, द्वार, अवंतिका हाट, प्रसादम शिशु मंदिर मार्ग, भूमिगत/भूतल पार्किंग और दूसरी जगहों का लोकार्पण किया। इसके बाद अन्न क्षेत्र के लोकार्पण के लिए पूजन किया। सीएम ने पत्नी के साथ अन्न क्षेत्र में भोजन भी किया।

whatsapp-image-2023-10-05-at-100625-pm_1696524457.jpg
whatsapp-image-2023-10-05-at-100625-pm_1696524457.jpg

51 हजार दीप जले

WhatsApp Image 2023-10-06 at 1.44.55 AM.jpeg
WhatsApp Image 2023-10-06 at 1.44.55 AM.jpeg

महाकाल लोक फेज-2 के लोकार्पण के मौके पर 51 हजार दीप जलाए गए। सीएम शिवराज ने भी दीप जलाए और मंजीरे बजाए। सांसद अनिल फिरोजिया ने सीएम चौहान को पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। लोक कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

whatsapp-image-2023-10-05-at-100943-pm-2_1696524374.jpg
whatsapp-image-2023-10-05-at-100943-pm-2_1696524374.jpg

संतों का सम्मान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में आए संतों का भगवान महाकालेश्वर का चित्र और प्रसाद भेंट करके सम्मान किया। उन्होंने संतों से कहा कि आप हमें सही रास्ते पर चलाने का मार्गदर्शन करते रहे। राजनीति की राहें बड़ी रपटीली होती हैं। कदम-कदम पर फिसलने का खतरा होता है। कई बार खुद ही फिसल जाते हैं। कई बार चक्कर में डालने वाले कई आ जाते हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

मध्यप्रदेश के नए जिले मैहर और पांढुर्णा में कलेक्टरों की नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण

  • नीलकंठ परिसर
  • शक्ति पथ
  • महाराजवाड़ा, द हेरिटेज
  • महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र
  • महाकाल तपोवन
  • पुष्पकरणी, अनुभूति वन, चिंतन वन
  • अमरनाथ गुफा
  • आपातकालीन प्रवेश और निर्गम
  • महाकालेश्वर शिखर दर्शन
Tags:
  • CM Shivraj
  • सीएम शिवराज
  • Mahakal Lok
  • Mahakal Lok Phase-2
  • Mahakal Lok Phase-2 inaugurated in Ujjain
  • honoring saints in Ujjain
  • उज्जैन में महाकाल लोक
  • महाकाल लोक फेज-2
  • महाकाल लोक फेज-2 लोकार्पण
  • उज्जैन में संतों का सम्मान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा