अधिकारी के घर के बाहर मुंह पर पोती गई कालिख, हिंदू संगठन ने लगाया ये आरोप, वीडियो वायरल

Sourabh Bhatnagar | Mar 29, 2025, 14:18 IST
Share
thesootr
thesootr

दमोह शहर में नगरपालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीएमओ) प्रदीप शर्मा के खिलाफ विवाद उत्पन्न हो गया, जब दो युवकों ने उनके चेहरे पर कालिख पोत दी।

मध्यप्रदेश के दमोह में धार्मिक ध्वज हटवाने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए हिंदू संगठन और BJP कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी । इस दौरान, संगठन के कुछ कार्यकर्ता नगरपालिका के सीएमओ प्रदीप शर्मा के आवास तक पहुंचे और उनके मुंह में कालिख पोत दी। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ शर्मा को निलंबित करने की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर रुख किया, जहां वे सीएमओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन देंगे।

क्या है पूरा मामला

हिंदू संगठन और BJP कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह ही घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि सीएमओ ने बिना किसी उचित कारण के इस धार्मिक प्रतीक को हटाने का प्रयास किया। उनका कहना है कि यह हिंदू समुदाय की भावनाओं के खिलाफ है। https://www.youtube.com/watch?v=k3DznxrMpS4 बता दें कि इस कारण शहर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थिति को शांत करने के लिए सीएसपी अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारी यह स्पष्ट कर रहे हैं कि जब तक सीएमओ के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने सीएमओ के घर तक पहुंचकर उनके चेहरे पर कालिख पोत दी।

खबर यह भी...दमोह के स्कूलों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा फर्जी शिक्षक, मिलीभगत से मिला अ​भयदान !

सीएमओ ने दी सफाई

सीएमओ प्रदीप शर्मा ने इस घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने केवल प्रशासनिक कारणों से झंडा हटाया था। उनका कहना था कि यह कार्य नगर पालिका की ओर से किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का हिस्सा था, और कोई धार्मिक या राजनीतिक उद्देश्य नहीं था।

खबर यह भी...ऐसे कैसे बचेगा अमृत सरोवर, दमोह में तालाब में पानी की जगह हो रही खेती, समझिए पूरा खेल

राजनीतिक और धार्मिक दलों की प्रतिक्रिया

इस घटना के बाद राजनीतिक और धार्मिक दलों से तीव्र प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। हिंदू संगठनों ने इसे धर्म के खिलाफ एक साजिश के रूप में पेश किया है, जबकि BJP के स्थानीय नेता ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं केवल समुदायों के बीच विवाद और तनाव पैदा करती हैं।

thesootr links

Tags:
  • BJP
  • दमोह
  • Hindu organization
  • CMO
  • BJP Workers
  • भगवा झंडा
  • हिंदू संगठन प्रदर्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि