खबर से नाराज कलेक्टर सोनिया मीणा ने पत्रकार की बहन से लिया बदला!
Ravi Singh | Oct 25, 2024, 21:59 IST
collector sonia meena
कलेक्टर सोनिया मीणा ने भोपाल के पत्रकार की बहन से बदला ले लिया है। पत्रकार सिंगोरिया ने कुछ दिन पहले नर्मदापुरम में खाद के लिए परेशान होते किसानों पर लाठीचार्ज की खबर चलाई थी।
BHOPAL : खबर छपने से नाराज कलेक्टर सोनिया मीणा ने भोपाल के पत्रकार की बहन से बदला ले लिया है। मामला मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिले का है। भोपाल के पत्रकार कुलदीप सिंगोरिया ने कलेक्टर पर कई आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कलेक्टर ने उनकी बहन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्योति बरदिया को जांच और नोटिस के जरिए प्रताड़ित कराया है।
दरअसल, पत्रकार सिंगोरिया ने कुछ दिन पहले नर्मदापुरम जिले में खाद के लिए परेशान होते किसानों पर लाठीचार्ज की खबर चलाई थी। आरोप है कि इससे Collector Sonia Meena नाराज हो गईं। उन्होंने पत्रकार की जानकारी जुटाई। इसमें पता चला कि पत्रकार कुलदीप सिंगोरिया की बहन ज्योति नर्मदापुरम जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। इसके बाद प्रशासनिक अमला एक्टिव हुआ और 24 अक्टूबर को सिवनी-मालवा तहसील के जीरावेह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर तहसीलदार कीर्ति पवार के साथ जांच टीम पहुंच गई। जांच में कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं मिली।
पत्रकार कुलदीप ने इस घटनाक्रम की जानकारी प्रभारी मंत्री राकेश सिंह और सीएमओ को दी। इसके बाद भी कलेक्टर ने एसडीएम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्योति को कारण बताओ नोटिस जारी करवा दिया। प्रशासन को नोटिस देने की इतनी जल्दी थी कि दिन में जांच हुई और रात 10 बजे प्रशासनिक अमला गांव पहुंचा और परिवार को नींद से जगाकर नोटिस तामील कराया। मामले में 'द सूत्र' ने कलेक्टर सोनिया मीणा से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
ये खबर भी पढ़ें...
जज के आदेश का किया उल्लंघन, जानें कौन हैं IAS सोनिया मीणा
नर्मदापुरम कलेक्टर मेले में थीं व्यस्त, हाईकोर्ट नहीं पहुंची तो जज ने लगाई फटकार
सूत्रों के अनुसार, कलेक्टर सोनिया मीणा ने पिछले दिनों भोपाल के पत्रकार अभिषेक दुबे पर मानहानि का केस कराया था। गौरतलब है कि जुलाई 2024 में कलेक्टर का हाइकोर्ट से विवाद चर्चाओं में रहा था। तब सोनिया मीणा कोर्ट में हाजिर नहीं हुई थीं तो हाईकोर्ट ने फटकार लगाई थी। दरअसल, उन्होंने एक मामले में सीधे कोर्ट के जज को चिट्ठी लिख दी थी। इस चिट्ठी को एडीएम ने कोर्ट में जज को दिया था, जिसके बाद जस्टिस गुरपाल सिंह अहलूवालिया ने कलेक्टर को फटकारा था।
दरअसल, पत्रकार सिंगोरिया ने कुछ दिन पहले नर्मदापुरम जिले में खाद के लिए परेशान होते किसानों पर लाठीचार्ज की खबर चलाई थी। आरोप है कि इससे Collector Sonia Meena नाराज हो गईं। उन्होंने पत्रकार की जानकारी जुटाई। इसमें पता चला कि पत्रकार कुलदीप सिंगोरिया की बहन ज्योति नर्मदापुरम जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। इसके बाद प्रशासनिक अमला एक्टिव हुआ और 24 अक्टूबर को सिवनी-मालवा तहसील के जीरावेह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर तहसीलदार कीर्ति पवार के साथ जांच टीम पहुंच गई। जांच में कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं मिली।
नींद से जगाकर तामील कराया नोटिस
ये खबर भी पढ़ें...
जज के आदेश का किया उल्लंघन, जानें कौन हैं IAS सोनिया मीणा
नर्मदापुरम कलेक्टर मेले में थीं व्यस्त, हाईकोर्ट नहीं पहुंची तो जज ने लगाई फटकार
जज को चिट्ठी लिखने पर लगी थी फटकार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari