इंदौर में कांग्रेस ने निकाली जय हिंद तिरंगा यात्रा, सेना के गौरव की उठाई बात, शाह पर मारा ताना

इंदौर में कांग्रेस ने सोमवार देर शाम जय हिंद तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा मधुमिलन चौराहे से लेकर डॉ. आंबेडकर प्रतिमा तक निकाली गई, जिसमें हजारों कांग्रेसी मौजूद थे। ढोल और देशभक्ति गीतों के बीच यह यात्रा निकाली गई।

author-image
Sanjay Gupta
New Update
The sootr

The sootr

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

MP News : इंदौर में कांग्रेस ने सोमवार देर शाम को जय हिंद तिरंगा यात्रा निकाली। मधुमिलन चौराहे और डॉ. आंबेडकर प्रतिमा के बीच निकाली गई इस यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेसी जमा हुए। इस दौरान ढोल बाजों के साथ और देशभक्ति गानों पर यह यात्रा निकाली और कई बड़े नेता इसमें शामिल हुए। 

खबर यह भी : इंदौर के लव जिहादी मोहसिन पर बीजेपी के कांग्रेसी संरक्षण के आरोप, पटवारी के साथ मकान मालिक की फोटो

यात्रा पर यह बोले पूर्व सैन्य अधिकारी

इस दौरान पूर्व सैन्य अधिकारी भी यात्रा में आए। उन्होंने सेना पर कहे जा रहे अपशब्दों को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि सेना को इन पर प्रतिक्रिया देने का अधिकार नहीं होता है, वह अपना काम करती है। लेकिन जो प्रशासन, पुलिस व सरकारी सिस्टम है यह उनकी जवाबदेही है, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया केवल हाईकोर्ट ने इसमें संज्ञान लेकर कार्रवाई की। 

खबर यह भी : 🔴NEWS STRIKE: शिवराज सिंह चौहान की पदयात्रा की टाइमिंग पर सवाल, प्रदेश से प्यार या कांग्रेस पर वार ?

शिवराज जी उस धाकड़ वाली सड़क पर भी जाएं

The sootr
The sootr

वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पदयात्रा और तिरंगा यात्रा पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि पदयात्रा पर निकले हैं तो पहले वहां भी चले जाएं जहां उनके नेता धाकड़ ने कांड किया था. उस सड़क को भी देख आएं। बीजेपी वालों का तो कुनबा ही बिगड़ा है। मंत्री विजय शाह से अभी तक इस्तीफा नहीं ले पाए हैं। मंत्री वर्मा ने यह भी कहा पूर्व सीएम कमलनाथ अभी विदेश गए हैं और ३१ मई की जबलपुर की विशाल यात्रा में वह रहेंगे।

खबर यह भी : कमलनाथ के करीबी रहे पूर्व कांग्रेस नेता का बड़ा दावा: 150 सीटों पर हुई थी सौदेबाजी

खबर यह भी : हाइवे पर बीजेपी नेता मनोहरलाल के साथ सेक्स करने वाली महिला कौन, कांग्रेस नेता ने किया खुलासा

यात्रा में यह कांग्रेसी हुए शामिल

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी,अध्यक्ष जीतू पटवारी, सहप्रभारी संजय दत्त, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, सत्यनारायण पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, शहर कांग्रेस संगठन प्रभारी रवि जोशी,राजेश चौकसे, दीपक पिंटू जोशी, अमन बजाज,सह प्रभारी अवनीश भार्गव, गजेंद्र सिसोदिया ,सच सलूजा,सोमिल नहाटा, तरुण बाहेती, प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया, पार्षद राजू भदौरिया,प्रमोद द्विवेदी, आनंद जैन कासलीवाल, देवेंद्र सिंह यादव, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, सन्नी राजपाल,पार्षद अंसाफ अंसारी, अमित पटेल,अनिल यादव, नीलाभ शुक्ला, किशोर डोंगरे,सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

 बयान | सम्मान | भारतीय राजनीति | इंदौर समाचार 

कांग्रेस तिरंगा यात्रा देशभक्ति यात्रा बयान सम्मान हाईकोर्ट भारतीय राजनीति इंदौर समाचार MP News मध्यप्रदेश