कांग्रेस विधायक रामसिया भारती के भाई पर लगा RSS कार्यकर्ता को लात-घूंसों से पीटने का आरोप, केस दर्ज
Sourabh Bhatnagar | Sept 16, 2024, 15:56 IST
कांग्रेस विधायक के भाई FIR
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कांग्रेस विधायक रामसिया भारती के भाई पर केस दर्ज हुआ है। विधायक के भाई पर आरएसएस के उपखंड कार्यवाह और सैलून संचालक से मारपीट करने का आरोप है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर ( Chhatarpur ) जिले से कांग्रेस पार्टी की विधायक रामसिया भारती के भाई तुलसी लोधी की दबांगाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि विधायक रामसिया भारती के भाई ने आरएसएस (RSS) के उपखंड कार्यवाह और सैलून संचालक से मारपीट की है। मामले में पुलिस ने विधायक रामसिया भारती के भाई तुलसी लोधी और उनके ड्राइवर चाली यादव पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें...बीजेपी में कलह... छतरपुर में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की घेराबंदी, रायसेन में मंत्री-सांसद आए आमने-सामने
जानकारी के मुताबिक, आरएसएस (RSS) के उपखंड कार्यवाह और सैलून संचालक गोविंद सेन ने विधायक रामसिया भारती के भाई तुलसी लोधी पर मारपीट का आरोप लगाया है। गोविंद सेन का कहना है कि विधायक के भाई ने उसे लात घूंसों से पीटा और उसके साथ गाली-गलौज की। आरएसएस (RSS) के उपखंड कार्यवाह ने विधायक के भाई पर उसे जाने से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। गोविंद सेन की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
फरियादी गोविंद सेन ने पुलिस से शिकायत कर कहा है कि उसका बस स्टैंड पर एक सैलून है। रविवार,15 सितंबर को विधायक रामसिया भारती का भाई तुलसी लोधी और चाली यादव उसकी दुकान पर आए और गाली-गलौज करने लगे। फरियादी ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो तुलसी लोधी और चाली यादव ने उसे धमकाया। इसके बाद उससे मारपीट करने लगे। गोविंद सेन का दावा है कि इस दौरान उस चोट भी लगी है। सेन ने कहा कि दोनों लोग मारपीट करने के बाद जाते समय कह रहे थे कि अब अगर मेरी बहन के बारे में कुछ भी उल्टा सीधा कहा तो जान से खत्म कर देंगे। सेन ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें...बीजेपी पार्षद ने दी वर्दी उतरवाने की धमकी तो ASI ने आपा खोकर फाड़ दी अपनी वर्दी, वीडियो वायरल
आपको बता दें कि रामसिया भारती (Ramsiya Bharti) एक साध्वी हैं, जिन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशीप्रद्युम्न सिंह लोधी को शिकस्त देकर विधायकी जीती थी।
ये भी पढ़ें...बीजेपी में कलह... छतरपुर में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की घेराबंदी, रायसेन में मंत्री-सांसद आए आमने-सामने
RSS के उपखंड कार्यवाह से मारपीट का आरोप
विधायक रामसिया भारती के भाई पर FIR
ये भी पढ़ें...बीजेपी पार्षद ने दी वर्दी उतरवाने की धमकी तो ASI ने आपा खोकर फाड़ दी अपनी वर्दी, वीडियो वायरल
आपको बता दें कि रामसिया भारती (Ramsiya Bharti) एक साध्वी हैं, जिन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशीप्रद्युम्न सिंह लोधी को शिकस्त देकर विधायकी जीती थी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA