MP कांग्रेस में के सीनियर नेताओं का मंच से मोहभंग, दिग्विजय के बाद अब इस नेता ने किया ऐलान

Rohit Sahu | Apr 29, 2025, 16:08 IST
Share
Congress leader mp
Congress leader mp

मंच पर भीड़ और अव्यवस्था से नाराज दिग्विजय सिंह के बाद अब पीसी शर्मा ने भी कांग्रेस के कार्यक्रमों में मंच पर नहीं बैठने का ऐलान किया, बोले- सिर्फ भाषण के वक्त जाऊंगा।

मध्यप्रदेश कांग्रेस इन दिनों अजीबो-गरीब मंचीय राजनीति का गवाह बन रही है। मंच पर भीड़ और व्यवस्था की कमी से तंग आकर अब पार्टी के वरिष्ठ नेता खुद को मंच से दूर करने लगे हैं। मंच का आकर्षण अब नेताओं के लिए उलझन का कारण बन गया है। इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत ग्वालियर से हुई जहां संविधान बचाओ रैली के दौरान मंच पर हुए हंगामे ने सियासत की दिशा ही बदल दी।

दिग्विजय ने जताई तीखी नाराजगी

फूलबाग मैदान, ग्वालियर में आयोजित संविधान बचाओ रैली कांग्रेस के भीतर एक नया संकेत छोड़ गई। कार्यक्रम में मंच पर इतनी भीड़ जमा हो गई कि वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दृश्य से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बेहद नाराज हुए। मंच की अव्यवस्था से असंतुष्ट दिग्विजय ने मंच से ऐलान किया कि वे अब कभी भी मंच पर नहीं बैठेंगे। वे केवल भाषण देने के लिए मंच पर जाएंगे, जब बुलाया जाएगा।

पूर्व कानून मंत्री ने भी जताई असहमति

दिग्विजय सिंह के इस ऐलान के बाद अब पूर्व कानून मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने भी वही रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि वे अब किसी भी कार्यक्रम में मंच पर नहीं बैठेंगे। केवल तब मंच पर जाएंगे जब भाषण देना होगा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह बड़े नेता हैं, वे जब दिल्ली से नेता आते थे तब भी मंच पर नहीं बैठते थे। अब मैं भी उन्हीं की राह पर चलूंगा।

बीजेपी ने कसा तंज, कहा- कांग्रेस के मंच कभी नहीं सुधरेंगे

इस मंचीय नाराजगी को लेकर भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कुछ भी कर लें, लेकिन कांग्रेस की मंचीय संस्कृति नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा कि “मंच पर चढ़ना कांग्रेस की परंपरा है, भले ही मंच टूट जाए, कांग्रेसी फिर भी मंच पर ही नजर आएंगे। दिग्विजय सिंह अपने स्तर पर नियम बना लें, लेकिन पार्टी को सुधार नहीं पाएंगे।

बड़े नेताओं का मंच से किनारा कांग्रेस के लिए संकेत

लगातार दूसरे वरिष्ठ नेता का मंच पर न बैठने का ऐलान कांग्रेस के भीतर चल रही असंतोष की लहर को उजागर करता है। यह महज एक व्यक्तिगत निर्णय नहीं, बल्कि पार्टी के अंदर संवाद और व्यवस्था की खामियों पर गंभीर संकेत भी देता है। मंच का मोहभंग पार्टी की आंतरिक कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें..MP के इन परिवारों के लिए खुशखबरी, सीएम मोहन यादव खाते में ट्रांसफर करेंगे 600 करोड़

क्या अब मंच कांग्रेस में महज औपचारिकता बनकर रह जाएगा?

जहां एक तरफ मंच सत्ता और संगठन का प्रतीक माना जाता रहा है, वहीं अब कांग्रेस के बड़े नेता मंच से खुद को अलग कर रहे हैं। यह सवाल उठता है कि क्या मंच अब कांग्रेस के लिए सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाएगा? या फिर यह किसी नई राजनीति की भूमिका है, जहां सादगी और नियंत्रण का संदेश दिया जा रहा है?

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP News | Digvijay Singh | Mp Politics | PC Sharma | एमपी कांग्रेस | कांग्रेस मंच गिर गया


Tags:
  • MP News
  • एमपी कांग्रेस
  • कांग्रेस
  • Digvijay Singh
  • PC Sharma
  • Mp Politics
  • कांग्रेस मंच गिर गया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा