लाड़ली बहना योजना में कांग्रेस से हुई गलती, दिग्विजय सिंह ने स्वीकारी हार की वजह

Shreya Nakade | Jul 17, 2024, 10:25 IST
Share
लाड़ली बहना योजना दिग्विजय सिंह
लाड़ली बहना योजना दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लाड़ली बहना योजना में कांग्रेस से हुई गलती को स्वीकारा है। उन्होंने मध्‍य प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में इसे बीजेपी की जीत की वजह माना है।

विधानसभा चुनाव 2023 और इसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की हार के बाद लगातार विश्लेषणों और बैठकों का दौर चल रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों ने तो विधानसभा में बीजेपी की जीत की सबसे बड़ी वजह लाड़ली बहना योजना को ही बताया था। अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी यह बात स्वीकार ली है। उन्होंने कहा है कि लाड़ली बहना योजना में हमसे गलती हुई।

लाड़ली बहना योजना में गलती हुई

दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात को स्वीकारा कि "हमसे गलती हुई कि हमने लाड़ली बहना योजना को पहले एनाउंस कर दिया, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में हमने लागू कर दिया और महिलाओं को पैसे देने लगे। उसकी कॉपी करके बीजेपी ने यहां पर योजना शुरू कर दी और आज उनको इसका लाभ मिला।" दरअसल उन्होंने बीजेपी पर उनकी योजना कॉपी करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी माना की पार्टी को इसका लाभ मिला। इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर बिजली का बिल बढ़ाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा- बिल ही इतना बढ़ गया कि जितना पैसा वो खाते में डाल रहे हैं, उससे ज्यादा निकाला जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...

राशन दुकानों से बिलबिलाते कीड़ों के साथ बांटा जा रहा सड़ा अनाज

कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की योजनाएं

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने अगस्त 2023 से गृह लक्ष्मी योजना शुरू की थी। इस योजना के अंतर्गत परिवार की मुखिया महिलाओं को 2 हजार रुपए की मासिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। योजना के अंतर्गत कर्नाटक के गरीब परिवारों की 1.1 करोड़ महिलाएं लाभान्वित होंगी।

इसी तरह हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत हर महीने महिलाओं को 1500 रुपए की धनराशि मिलती है। हालांकि इस योजना की शुरुआत 2024 में हुई है।

ये खबर भी पढ़िए...

इनको जूते मारकर बाहर निकालो… महिला कांग्रेस की बैठक में ये क्या कह बैठीं अलका लांबा

EVM पर हाईकोर्ट में पिटीशन

प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यह भी बताया वे ईवीएम पर हाईकोर्ट में एक पिटीशन दायर करने जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाए कि EVM को लेकर जो अविश्वास है उसका जवाब न तो सरकार दे रही है ना ही निर्वाचन आयोग। वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा अप्रैल में दिए गए फैसले का भी निर्वाचन आयोग के द्वारा पूरी तरह पालन न करने का भी दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया।

ये खबर भी पढ़िए...

हाई कोर्ट में EVM के खिलाफ याचिका दायर करने जबलपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • कांग्रेस
  • लाड़ली बहना योजना
  • दिग्विजय सिंह
  • विधानसभा चुनाव 2023
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा