एमबीए बताकर की शादी, पति निकला 8वीं फेल, कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल की बहू ने दर्ज कराया केस

Rohit Sahu | May 20, 2025, 08:15 IST
Share
surendra singh baghel
surendra singh baghel

भोपाल में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल के पूरे परिवार पर बहू ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। बहू के आरोप हैं की एमबीएम बताकर 8वीं पास से शादी कराई है।

धार जिले के कुक्षी से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह उर्फ हनी बघेल का परिवार इन दिनों गंभीर विवाद में घिरा हुआ है। उनके छोटे भाई की पत्नी काम्या सिंह बघेल ने पति समेत पूरे ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, धोखा और शारीरिक-मानसिक हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए भोपाल के महिला थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। मामला 13 मई को दर्ज हुआ, जो अब सार्वजनिक हुआ है।

शादी से पहले दी गई झूठी जानकारी

काम्या सिंह बघेल ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उनकी शादी शीतल सिंह बघेल द्वारा तय कराई गई थी। उन्हें बताया गया कि उनके होने वाले पति देवेंद्र सिंह बघेल एमबीए पास हैं और सफल व्यवसायी हैं। लेकिन शादी के बाद सच्चाई खुली तो पता चला कि देवेंद्र सिर्फ 8वीं कक्षा तक पढ़े हैं और पारिवारिक व्यवसाय से दूर रखे जाते हैं। उनका व्यवहार भी अत्यंत आपत्तिजनक है और वे शराब के आदी हैं।

सच्चाई पर उठाए सवाल तो धमकाया गया

काम्या ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पति की शिक्षा और आदतों को लेकर ससुराल में सवाल उठाए, तो उन्हें चुप रहने की हिदायत दी गई। विरोध करने पर जेठ हनी सिंह बघेल और सास चंद्र कुमारी ने उन्हें डराना धमकाना शुरू किया। रोजाना की मारपीट और शारीरिक प्रताड़ना ने उनकी जिंदगी को नर्क बना दिया।

तलाक के लिए बनाया दबाव

काम्या ने पुलिस को बताया कि पति देवेंद्र सिंह बघेल ने उन पर तलाक के पेपर पर साइन करने का दबाव बनाया। जब उन्होंने साइन करने से इनकार किया तो उनके खिलाफ साजिशें रची गईं। उन्हें और उनके मायके वालों को झूठे एससी-एसटी एक्ट के केस में फंसाने की धमकी दी गई।

घर से निकाला, बच्चों की स्कूल फीस तक बंद कर दी गई

काम्या सिंह बघेल ने आगे बताया कि ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया और परेशान करने के लिए बच्चों की स्कूल फीस तक बंद कर दी गई। उन्होंने मानसिक और आर्थिक तौर पर प्रताड़ित करने की हर संभव कोशिश की।

महिला थाने में शिकायत, वीडियो के आधार पर केस दर्ज

13 मई को भोपाल के महिला थाने में काम्या ने यह शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के साथ उन्होंने मारपीट और धमकियों के वीडियो साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सुरेंद्र सिंह बघेल, उनकी पत्नी शिल्पा सिंह बघेल, छोटे भाई देवेंद्र सिंह बघेल, मां चंद्र कुमारी और बहन शीतल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

गिरफ्तारी के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी

महिला अपराध शाखा की एसीपी निधि सक्सेना ने जानकारी दी कि पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही गिरफ्तारी के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। सभी धाराएं जमानती बताई गई हैं।

पति को गायब कर संपत्ति हड़पने का भी लगाया आरोप

काम्या सिंह ने यह भी दावा किया कि फरवरी 2025 में उनके जेठ और विधायक हनी सिंह बघेल ने उनके पति देवेंद्र को भोपाल से 'गायब' करवा दिया। उनका कहना है कि उन्हें बताया गया कि देवेंद्र इंदौर के किसी अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई। उनका आरोप है कि ऐसा सिर्फ संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से किया गया है।

यह भी पढ़ें..शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो... 3 साल के मासूम को टंगिया से काट डाला

अब मायके में रह रही हैं काम्या, पति नहीं दे रहे खर्च

काम्या ने कहा कि वे अब अपने माता-पिता के घर पर रह रही हैं और पति देवेंद्र सिंह बघेल बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण का खर्च भी नहीं दे रहे। केवल तलाक के दबाव में कभी-कभार खर्च दिया जाता है।

यह भी पढ़ें...पैसों की जरूरत है और लोन चाहिए तो ध्यान दें | वरना हो जाएंगे बर्बाद | MP NEWS

कौन हैं विधायक सुरेंद्र सिंह उर्फ हनी बघेल?

सुरेंद्र सिंह उर्फ हनी बघेल धार जिले की कुक्षी विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने साल 2013 में विधानसभा चुनाव जीतकर राजनीति में पहचान बनाई थी। वे राज्य सरकार में पर्यटन और नर्मदा घाटी विकास विभाग के मंत्री भी रह चुके हैं। 2020 में वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर गए थे लेकिन फिर कांग्रेस में लौट आए और 2023 का चुनाव भी जीत लिया।

यह है पूरा मामला संक्षेप में-

  • गलत जानकारी देकर शादी: पति को एमबीए और व्यवसायी बताया गया, पर निकले 8वीं पास और शराबी।
  • दहेज की मांग: स्कॉर्पियो कार की मांग के साथ ससुराल वालों द्वारा लगातार प्रताड़ना।
  • तलाक का दबाव: मना करने पर मिली झूठे केस में फंसाने की धमकी।
  • घर से निकाला: बच्चों की फीस बंद कर दी, मायके में रहने को मजबूर।
  • पति को 'गायब' कराने का आरोप: विधायक जेठ पर पति को गायब कर संपत्ति हड़पने का आरोप।
thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


kukshi

Tags:
  • MP News
  • कांग्रेस विधायक
  • दहेज प्रताड़ना
  • कुक्षी
  • kukshi
  • सुरेंद्र सिंह बघेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा