मध्य प्रदेश में वोटर लिस्ट सुधार अभियान पर कांग्रेस की नजर, बनी मॉनिटरिंग कमेटी

Ramanand Tiwari | Published:
Share
congress-monitoring-voter
congress-monitoring-voter

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची की एसआईआर प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हुई। यह अभियान देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहा है। कांग्रेस ने निगरानी के लिए विशेष समिति बनाई है। समिति का उद्देश्य मतदाता सूची में पारदर्शिता बनाए रखना है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो चुकी है। इस अभियान के तहत देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट को अपडेट किया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस ने प्रदेश में चल रहे इस अभियान की मॉनिटरिंग के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है।

कमेटी की कमान पूर्व मंत्री को

AICC प्रभारी हरीश चौधरी ने राज्य स्तरीय SIR मॉनिटरिंग समिति का गठन किया है। इस कमेटी की कमान वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को सौंपी गई है। समिति में डॉ. संजय कामले, राजीव सिंह, शैलेन्द्र पटेल, जे.पी. धनोपिया, गोरखी बैरागी, रितेश जैन और ललित सेन को सदस्य बनाया गया है।

ये भी पढ़िए...एमपी में SIR की बैठक में उठे कई सवाल, लोग बोले- परिवार एक, पर वोटिंग बूथ अलग-अलग, क्या इसे भी सुधरेगी

ये भी पढ़िए...एमपी में SIR को लेकर सियासी घमासान : जीतू पटवारी बोले- चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर रही BJP

ये भी पढ़िए...एमपी में SIR को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी, हर वोटर पर नजर रखेंगे पार्टी के BLA, ये है पूरा प्लान

ये भी पढ़िए...MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

SIR अभियान की निगरानी

कांग्रेस की यह समिति पूरे राज्य में चल रहे SIR अभियान की निगरानी, समन्वय और मूल्यांकन का काम करेगी। पार्टी का कहना है कि इस प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

कांग्रेस संगठन अब यह सुनिश्चित करेगा कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की अनियमितता या त्रुटि न रहे, ताकि आगामी चुनावों में हर मतदाता का नाम सही ढंग से दर्ज हो सके।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • वोटर लिस्ट
  • एसआईआर
  • मतदाता
  • कांग्रेस संगठन
  • एमपी में एसआईआर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर