मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ कांग्रेस का अजीब प्रदर्शन

Reena Sharma Vijayvargiya | Mar 05, 2025, 12:21 IST
Share
The sootr
The sootr

मंत्री प्रहलाद पटेल के जनता को भिखारी कहने के विरोध में इंदौर कांग्रेस ने ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विरोध जताते हुए जनता ने लिखा, वोट लेने से पहले जनता भगवान, वोट लेने के बाद जनता भिखारी।

इंदौर. मंत्री प्रहलाद पटेल के जनता को भिखारी कहने के विरोध में इंदौर कांग्रेस ने ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विरोध जताते हुए जनता ने इंदौर के रीगल चौराहा पर पटेल की जुबान को लटकाया और उनके भिखारी बोलने के बयान पर लिखा, वोट लेने से पहले जनता भगवान, वोट लेने के बाद जनता भिखारी।

ये खबरें भी पढ़े :MP News | बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर चल रहे विवाद के बीच Khajuraho में बोले Prime Minister

जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल गिरी जोशी ने कहा कि मध्य प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जिस तरह मध्य प्रदेश की 7 करोड़ जनता को भिखारी बताया है वह अत्यंत ही निंदनीय है।

ये खबरें भी पढ़े : Chhattisgarh | ED पहुंची राजीव भवन, Congress बोली- एक बार कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भी जाओ !

पटेल ने ये दिया बयान

कुछ दिन पहले राजगढ़ जिले के सुथालिया कस्बे में रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा था कि लोगों को समाज से लेने की आदत हो गई है। अब तो वे सरकार से भीख मांगने के आदी हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि मध्य प्रदेश की जनता अपनी समस्याओं अपनी मांगों को लेकर अक्सर भिखारी की तरह हर कार्यक्रम में आ जाती है, ये अच्छी आदत नहीं है।

ये खबरें भी पढ़े : Shiksha Mantri Uday PratapSingh का बयान | अतिथि शिक्षकों के नियमितिकरण पर क्या बोले

प्रहलाद की 6 फूट लंबी जुबान को लटकाया

कांग्रेस ने कहा कि प्रहलाद पटेल के इस बयान के बाद से ही जनता में आक्रोश है। इसके बावजूद प्रहलाद पटेल माफी मांगने की जगह यह कह रहे है कि मैंने जो कहा सही कहा जिससे यह दर्शाता है कि वे कितने अहंकारी हैं, और सत्ता के नशे में है। उनकी नजर में जनता भिखारी है। इस बयान के बाद न तो प्रदेश के मुखिया मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कोई कार्रवाई की, ना ही केंद्रीय नेतृत्व ने। इससे साफ जाहिर होता है की पूरी भाजपा प्रदेश की जनता जिसने भाजपा को प्रदेश में सरकार बनाई वो जनता को भिखारी मानते हैं। इसके विरोध में आज कांग्रेस ने रीगल चौराहे पर मंत्री प्रहलाद पटेल की दो कलर की 6 फूट लंबी जुबान को लटकाया और एक लाल रंग की और एक काले रंग जिस पर लिखा है वोट लेने पसे पहले जनता भगवान, वोट लेने के बाद जनता भिखारी। यही भाजपा की असली सोच है जो जनता के सामने आ गई है।


ये खबरें भी पढ़े : Jabalpur में 'भीख' वाले बयान पर Prahlad Patel की सफाई | 'अपने लोगों के बीच कही बात'

कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग

पटेल के बयान के बाद कांग्रेस ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की है और कहा है जब तक पटेल का इस्तीफा नहीं आएगा कांग्रेस द्वारा निरंतर आंदोलन किया जाएगा। प्रहलाद के इस तरह के बयान से साफ जाहिर होता है कि भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व मध्य प्रदेश की 7 करोड़ जनता को मतदाताओं को जिस लोकतंत्र में मतदाता भगवान होता है, उसे भिखारी बोलकर कर अपमानित किया जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़े : मध्‍य प्रदेश Pradarshan : मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ कांग्रेस का अजीब प्रदर्शन

Tags:
  • Indore News
  • CONGRESS
  • वीडी शर्मा
  • मोहन यादव
  • प्रहलाद पटेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा