गांजा कांड पर बवाल, युवा कांग्रेस ने मंत्री प्रतिमा बागरी के नेमप्लेट पर पोती कालिख

Manya Jain | Dec 10, 2025, 15:31 IST
Share
congress-protest-bhopal-pratima-bagri-ganja-case
congress-protest-bhopal-pratima-bagri-ganja-case

भोपाल में बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रतिमा बागरी के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उनके भाई अनिल बागरी की गिरफ्तारी के बाद हुआ। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के घर पर कालिख पोत कर विरोध जताया।

भोपाल में बुधवार सुबह युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रतिमा बागरी के सरकारी आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन Pratima Bagriके भाई अनिल बागरी की गिरफ्तारी के बाद हुआ। अनिल बागरी को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सरकारी आवास पर लगी नेम प्लेट पर कालिख पोत दी।

क्या था पूरा मामला?

सतना जिले की रैगांव सीट से बीजेपी विधायक और नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी और उनके बहनोई शैलेंद्र सिंह को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

whatsappvideo2025-12-10at112312-ezgifcom-resize_1765353441-15
whatsappvideo2025-12-10at112312-ezgifcom-resize_1765353441-15

मंत्री का गांजा तस्करी के आरोपों से किनारा

गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार अनिल बागरी से राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने किनारा कर लिया है। खजुराहो में मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बागरी ने कहा कि-

कोई भी अपने रिश्तेदार को अपना मान सकता है, लेकिन कृपया इस पर तथ्यात्मक जानकारी लें।" उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है और जो भी गलत करेगा उसे सजा मिलेगी। राज्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि उनका भाई उनका रिश्तेदार है, लेकिन बहनोई से उनका कोई रिश्ता नहीं है।

गांजा तस्करी का खुलासा

सतना जिले के रामपुर बघेलान पुलिस ने 7-8 दिसंबर की रात को दबिश दी और गांजा तस्करी का खुलासा किया था। पुलिस ने पंकज सिंह के घर से 48 पैकेट गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 9 लाख 22 हजार 680 रुपए आंकी गई। पंकज की गिरफ्तारी के बाद उसने यह बताया कि गांजा अनिल बागरी और उनके बहनोई शैलेंद्र सिंह का था।

images
images

पुलिस ने अनिल बागरी को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शैलेंद्र सिंह पहले ही यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका था।

9 लाख का गांजा हुआ था बरामद

सतना के एडिशनल एसपी प्रेमलाल धुर्वे के अनुसार, 7-8 दिसंबर की रात पुलिस ने मरौहा गांव में पंकज सिंह के घर दबिश दी। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई थी। घर के बाहर टीन शेड में धान की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी चार बोरियों से 48 पैकेट गांजा बरामद हुआ। इस गांजे की कीमत 9 लाख 22 हजार 680 रुपए आंकी गई।

पंकज की गिरफ्तारी के बाद उसने बताया कि यह गांजा अनिल बागरी और उसके बहनोई शैलेन्द्र सिंह का था। इसके बाद पुलिस ने अनिल बागरी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को एनडीपीएस एक्ट की विशेष अदालत (MP News) में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 19 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 3 दिसंबर को यूपी की बांदा पुलिस ने शैलेन्द्र सिंह को इसी आरोप में गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें...

भाई की गिरफ्तारी पर किया सवाल तो भड़की एमपी की मंत्री प्रतिमा बागरी, बोलीं...

राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का बड़ा भाई गांजा तस्करी में गिरफ्तार, बहनोई पहले से है जेल में

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल हुईं ग्वालियर की स्पिनर वैष्णवी शर्मा कुत्तों के बाद अब सांप-बिच्छू भी भगाएंगे छत्तीसगढ़ के टीचर्स, DPI के नए आदेश से शिक्षकों में भारी नाराजगी

Tags:
  • MP News
  • Pratima Bagri
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच