भाई की गिरफ्तारी पर किया सवाल तो भड़की एमपी की मंत्री प्रतिमा बागरी, बोलीं...

Amresh Kushwaha | Dec 09, 2025, 10:39 IST
Share
mp-minister-pratima-bagri-brother-arrest-politics-allegations
mp-minister-pratima-bagri-brother-arrest-politics-allegations

मध्य प्रदेश की मंत्री प्रतिमा बागरी अपने भाई की गिरफ्तारी पर गुस्से में आ गईं। पत्रकारों से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने भड़कते हुए जवाब दिया है। वहीं, मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। जानें क्या है पूरा मामला...

BHOPAL. मध्य प्रदेश की नगरीय विकास और आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी अपने भाई की गिरफ्तारी पर गुस्से में दिखीं। यह घटना खजुराहो में महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर के बाहर हुई।

मीडिया ने जब उनसे उनके भाई की गांजा तस्करी में गिरफ्तारी के बारे में सवाल किया, तो मंत्री तमतमा गईं।

गुस्से में आकर राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने पत्रकारों से कहा, जबरदस्ती की बात क्यों करते हो तुम लोग?

इसके बाद बिना किसी और सवाल का जवाब दिए, वे वहां से चली गईं। यह घटना राजनीतिक माहौल में तूफान बन गई, क्योंकि मंत्री के परिवार से जुड़े कई विवाद पहले से सामने आ चुके हैं।

नशे के कारोबार से जुड़े विवाद

हाल ही में मंत्री के परिवार के सदस्यों के खिलाफ नशे के कारोबार से जुड़े मामले सुर्खियों में आए हैं। इस बार, प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी को सतना पुलिस ने 46 किलो गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके बाद यह मामला राज्य की राजनीति में एक गर्म बहस का विषय बन गया है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाना शुरू कर दिया है कि मंत्री अपने परिवार को राजनीतिक संरक्षण दे रही हैं।
ये खबर भी पढ़िए...राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का बड़ा भाई गांजा तस्करी में गिरफ्तार, बहनोई पहले से है जेल में

विपक्ष ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

एमपी कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि मंत्री और उनके रिश्तेदार अवैध कामों में शामिल हैं। विपक्ष का आरोप है कि उन्हें सत्ता से संरक्षण मिल रहा है। वे इसे काले नेटवर्क का हिस्सा मानते हैं। इस गिरफ्तारी ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है।

ae5e018f-736
ae5e018f-736
ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस ने मंत्री प्रतिमा बागरी पर लगाए फर्जी आरक्षण के लाभ लेने के आरोप

बहना भई कोतवाल, अब डर काहे का- सिंघार

वहीं, इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर ट्विट किया है। उन्होंने लिखा कि राज्यमंत्री की बहन का भाई गांजा तस्करी में पकड़ा गया है! यह सुनकर हैरान होना स्वाभाविक है, लेकिन यह सच है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग है, फिर भी उनकी मंत्री प्रतिभा बागरी का भाई अनिल बागरी गांजा तस्करी में गिरफ्तार हुआ है। उसके पास से 46 किलो गांजा बरामद हुआ है। यह सरकार की कमजोरी है, कि मंत्रिमंडल में ऐसे लोग शामिल हैं। इनके परिवार नशे के कारोबार में लिप्त हैं।

यह न सिर्फ सरकार के लिए शर्मनाक है, बल्कि भाजपा के लिए भी अच्छा उदाहरण नहीं है। इससे पहले 3 दिसंबर को यूपी के बांदा में मंत्री के बहनोई शैलेंद्र सिंह को भी इसी आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुख्यमंत्री साहब, क्या आपने इस मामले की गंभीरता समझी है, या फिर हर बार की तरह आंखें बंद किए बैठे रहेंगे?

ये खबर भी पढ़िए...करोड़ों की नशीली दवाओं के साथ मध्यप्रदेश की मंत्री प्रतिमा बागरी का बहनोई शैलेन्द्र सिंह राजवात गिरफ्तार

ड्रग-नेटवर्क नहीं, भाजपा रिश्तेदार नेटवर्क सक्रिय - पटवारी

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इसको लेकर एक्स पर ट्विट किया है। उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश में अब ड्रग-नेटवर्क नहीं, बल्कि भाजपा रिश्तेदार नेटवर्क सक्रिय है। भाजपा सरकार में अपराधी नहीं, सीधे नेताओं के रिश्तेदार पकड़े जा रहे हैं। मुख्यमंत्री से सवाल है, क्या सत्ता के नशे में डूबी पार्टी का परिवारवाद ऐसा ही होता है? क्या मंत्री के घर से गांजा तस्करी के रिश्ते सामने आ रहे हैं। गृहमंत्री मौन हैं? क्या डबल इंजन अब ड्रग तस्करी का ट्रांसपोर्ट मॉडल बन गया है?

827a2b80-891
827a2b80-891


परिवार के खिलाफ बढ़ते आरोप

168c8c79-cb6
168c8c79-cb6


न केवल अनिल बागरी, बल्कि उनके बहनोई शैलेंद्र सिंह भी विवादों में हैं। शैलेंद्र सिंह को 3 दिसंबर को यूपी के बांदा जिले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इससे पहले भी इस परिवार के कई सदस्य विवादों में फंसे थे। वहीं, ये घटनाएं अब राजनीतिक चर्चा का हिस्सा बन चुकी हैं।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: जाति प्रमाण पत्र फर्जीवाड़े में छानबीन समितियों का बोझ कम कर रही एसटीएफ

प्रतिमा बागरी की राजनीतिक यात्रा पर संकट

85440a19-e72
85440a19-e72


प्रतिमा बागरी सतना जिले की रैगांव सीट से विधायक हैं। 2023 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कल्पना वर्मा को 36,060 वोटों से हराया था। वे भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री और सतना जिला संगठन मंत्री भी रह चुकी हैं। अपनी बड़ी जीत के बाद उन्हें मंत्री पद मिला था। वे मोहन यादव कैबिनेट की सबसे कम उम्र की मंत्री बनीं थीं। हालांकि, परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारियों के कारण उनकी छवि पर सवाल उठने लगे हैं।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी
  • राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा