राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का बड़ा भाई गांजा तस्करी में गिरफ्तार, बहनोई पहले से है जेल में
Ravi Awasthi | Dec 08, 2025, 22:18 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का बड़ा भाई गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुआ हैं। इससे पहले, उनका बहनोई भी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना से सतना जिले में सियासत गरमाई हुई है।
BHOPAL. सतना जिले की रामपुर बघेलान पुलिस ने मध्यप्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के बड़े भाई अनिल बागरी को गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया है। अनिल को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे 19 दिसंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। पांच दिन पहले राज्य मंत्री के बहनोई को यूपी पुलिस ने गांजे के साथ गिरफ्तार किया था।
रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चौबे ने बताया बीती रात मरौहा गांव में गांजा तस्करी होने की सूचना मिली थी। इस आधार पर पंकज सिंह नामक व्यक्ति के घर दबिश के दौरान धान की बोरियों के बीच गांजे के 48 पैकेट रखे मिले।
पूछताछ में यह गांजा अनिल बागरी व उसके बहनोई शैलेंद्र सिंह को होना बताया। इस आधार पर तीनों ही व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इस मामले में पंकज व अनिल की गिरफ्तारी की गई,जबकि शैलेंद्र पहले से उत्तरप्रदेश पुलिस की गिरफ्त में है। चौबे ने बताया कि बरामद गांजे का बाजार मूल्य करीब 9 लाख रुपए है।
पुलिस ने सोमवार को पंकज व अनिल को एनडीपीएस एक्ट की विशेष अदालत में पेश किया। यहां से न्यायाधीश शशिकांत वर्मा ने उन्हें 19 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। अनिल राज्य मंत्री प्रतिमा का सगा बड़ा भाई है।इनका बहनोई शैलेंद्र सिंह पहले से इस तरह के आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें...
50 लाख बच्चों ने 5वीं तक नहीं देखे होंगे सेब, 10वीं तक नहीं खा पाते अंजीर, एमपी की पोषण नीतियों पर बोले धर्मेंद्र प्रधान
एमपी में गजब का जाति घोटाला: स्कॉलरशिप के लिए ओबीसी और नौकरी पाने बने आदिवासी
3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश की बांदा पुलिस ने राज्यमंत्री बागरी के बहनोई शैलेंद्र सिंह को भी गांजा तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था। शैलेंद्र को उसके चार अन्य साथियों के साथ पकड़ा गया। वर्तमान में वह बांदा जेल में बंद है।
राज्य मंत्री के बहनोई शैलेंद्र सिंह को सतना पुलिस ने पूर्व में नशीले कफ सिरफ की तस्करी मामले में पकड़ा था। तब राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने यह कहते हुए इस मामले से पल्ला झाड़ लिया कि बहनोई शैलेंद्र का उनके परिवार से कोई संपर्क नहीं है। लेकिन अब भाई के गिरफ्त में आने के बाद वह चुप्पी साध गईं। उनका फोन लगातार स्विच आफ बता रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें...
कांग्रेस ने मंत्री प्रतिमा बागरी पर लगाए फर्जी आरक्षण के लाभ लेने के आरोप
इंदौर में छत पर गांजा उगाने वालों ने अब की हवाई फायरिंग, मां-बेटे पर दर्ज हुआ केस
राज्य मंत्री के बहनोई के बाद अब भाई के गांजा तस्करी में लिप्त पाए जाने से सतना जिले की सियासत गरमाई हुई है। प्रतिमा बागरी जिले की रैगांव सीट से विधायक हैं। चुनाव में उनकी प्रतिद्वंदी रहीं,कांग्रेस की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी का यह कारोबार राज्य मंत्री के संरक्षण में ही चल रहा है।
पहले बहनोई दो बार पकड़ में आया और अब भाई के कारनामे भी सामने आ गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को राजनीतिक संरक्षण मिलने से नेटवर्क लगातार सक्रिय है।
रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चौबे ने बताया बीती रात मरौहा गांव में गांजा तस्करी होने की सूचना मिली थी। इस आधार पर पंकज सिंह नामक व्यक्ति के घर दबिश के दौरान धान की बोरियों के बीच गांजे के 48 पैकेट रखे मिले।
पूछताछ में यह गांजा अनिल बागरी व उसके बहनोई शैलेंद्र सिंह को होना बताया। इस आधार पर तीनों ही व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इस मामले में पंकज व अनिल की गिरफ्तारी की गई,जबकि शैलेंद्र पहले से उत्तरप्रदेश पुलिस की गिरफ्त में है। चौबे ने बताया कि बरामद गांजे का बाजार मूल्य करीब 9 लाख रुपए है।
आरोपी बागरी को जेल भेजा-
यह खबरें भी पढ़ें...
50 लाख बच्चों ने 5वीं तक नहीं देखे होंगे सेब, 10वीं तक नहीं खा पाते अंजीर, एमपी की पोषण नीतियों पर बोले धर्मेंद्र प्रधान
एमपी में गजब का जाति घोटाला: स्कॉलरशिप के लिए ओबीसी और नौकरी पाने बने आदिवासी
राज्यमंत्री के भाई की गिरफ्तारी को ऐसे समझेंअनिल बागरी की गिरफ्तारी: सतना जिले की रामपुर बघेलान पुलिस ने राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का भाई अनिल बागरी को गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया।गांजा तस्करी का खुलासा: रामपुर बघेलान पुलिस ने मरौहा गांव में छापे के दौरान पंकज सिंह के घर से 48 पैकेट गांजा बरामद किया। यह गांजा अनिल और शैलेंद्र सिंह का था। शैलेंद्र सिंह की गिरफ्तारी: पहले 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य मंत्री के बहनोई शैलेंद्र सिंह को गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल बांदा जेल में बंद हैं। राज्य मंत्री का पल्ला झाड़ना: राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने शैलेंद्र के तस्करी मामले में परिवार से कोई संबंध नहीं होने का बयान दिया था, लेकिन अब भाई की गिरफ्तारी के बाद वह चुप हैं। सियासी हलचल: कांग्रेस की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने आरोप लगाया कि राज्य मंत्री के संरक्षण में गांजा तस्करी चल रही है। नशे के कारोबार में राजनीतिक संरक्षण का आरोप। |
5 दिन पहले बहनोई को उप्र पुलिस ने पकड़ा
बहनोई मामले में पल्ला झाड़ा,भाई पर चुप्पी
यह खबरें भी पढ़ें...
कांग्रेस ने मंत्री प्रतिमा बागरी पर लगाए फर्जी आरक्षण के लाभ लेने के आरोप
इंदौर में छत पर गांजा उगाने वालों ने अब की हवाई फायरिंग, मां-बेटे पर दर्ज हुआ केस
सतना में गरमाई सियासत
पहले बहनोई दो बार पकड़ में आया और अब भाई के कारनामे भी सामने आ गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को राजनीतिक संरक्षण मिलने से नेटवर्क लगातार सक्रिय है।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava