बुदनी और विजयपुर में मतगणना से पहले EC पहुंची कांग्रेस, कर दी ये मांग
Raj Singh | Nov 22, 2024, 12:17 IST
ec congress
प्रदेश की दो वीवीआईपी सीटों पर 13 नवंबर को चुनाव हुए थे। अब इन सीटों के नतीजे आने वाले हैं। इससे ठीक पहले कांग्रेस ने चुनाव आयोग से बीजेपी के खिलाफ शिकायत की है और अपनी कुछ मांगें रखी हैं।
मध्य प्रदेश की बुदनी और विजयपुर सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव हुए थे, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने काफी मेहनत की है। अब इन दोनों सीटों के नतीजे शनिवार, 23 नवंबर को आने वाले हैं। मतगणना में 24 घंटे से भी कम समय बचा है, उससे पहले कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ शिकायत की है और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को 11 सूत्रीय मांगों का पत्र सौंपा है। इसमें कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मतगणना के दौरान बीजेपी असामाजिक तत्वों को मतगणना स्थल पर ले जाती है और कांग्रेस एजेंटों पर मानसिक तौर पर दबाव डालती है। इसके अलावा कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मतगणना केंद्र पर मौजूद अधिकारी भी बीजेपी का पक्ष लेते नजर आते हैं, ऐसे में चुनाव आयोग को तुरंत ऐसी स्थिति को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
बुदनी का रिजल्ट आएगा पहले, विजयपुर में 21 राउंड में होगी काउंटिंग
कांग्रेस ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों में मांग की है कि हर राउंड की गिनती के बाद उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट मिलना चाहिए। जब तक दोनों पक्ष सर्टिफिकेट पर सहमत नहीं हो जाते, तब तक दूसरे राउंड की गिनती शुरू नहीं होनी चाहिए। ईवीएम की गिनती के दौरान मिलने वाली वीवीपैट पर्चियों की गिनती भी हर हाल में होनी चाहिए। कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि जिन जगहों पर मतगणना हो रही है, वहां इंटरनेट पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। कांग्रेस ने ऐसी 11 मांगों का पत्र चुनाव आयोग को सौंपा है। इससे पहले भी कांग्रेस कई बार चुनाव आयोग से बीजेपी की शिकायत कर चुकी है। अब एक बार फिर नतीजे आने से पहले कांग्रेस चुनाव आयोग पहुंची है।
उपचुनाव में हुई धांधली, कांग्रेस ने की 37 बूथों पर रिपोलिंग की मांग
बता दें कि विजयपुर और बुदनी उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब दोनों ही पार्टियां 23 नवंबर को आने वाले नतीजों की तैयारी में जुट गई हैं। बुदनी में बीजेपी ने रमाकांत भार्गव और कांग्रेस ने राजकुमार पटेल को मैदान में उतारा था। विजयपुर में बीजेपी ने रामनिवास रावत और कांग्रेस ने मुकेश मल्होत्रा को मैदान में उतारा था। हालांकि, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों सीटों पर किस पार्टी का उम्मीदवार जीतता है।
कांग्रेस ने की ये मांग
दरअसल, कांग्रेस के चुनाव प्रदेश प्रभारी जेपी धनोपिया ने इस पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है। कांग्रेस नेता की ओर से बुदनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर मतगणना के दौरान धांधली की आशंका जताई गई है। कांग्रेस ने मांग की है कि मतगणना से पहले स्ट्रांग रूम से लेकर ईवीएम की गिनती तक की पूरी व्यवस्था कांग्रेस प्रत्याशियों को दिखाई जाए, ताकि वे पूरी स्थिति का जायजा ले सकें। कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि ईवीएम ले जाने की पूरी प्रक्रिया भी दिखाई जाए और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाए। ताकि मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष हो सके।
मतगणना स्थल पर इंटरनेट हो प्रतिबंध- कांग्रेस
उपचुनाव में हुई धांधली, कांग्रेस ने की 37 बूथों पर रिपोलिंग की मांग
चुनावी मैदान में ये दिग्गज
FAQ
- कांग्रेस ने चुनाव आयोग से क्या शिकायत की है?
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी असामाजिक तत्वों को मतगणना स्थल पर लाकर कांग्रेस एजेंटों पर दबाव बनाती है और चुनाव अधिकारियों का पक्ष बीजेपी के साथ है। - कांग्रेस ने किस प्रकार की मांगें की हैं?
कांग्रेस ने 11 सूत्रीय मांगें की हैं, जिसमें ईवीएम की गिनती और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की पूरी प्रक्रिया कांग्रेस प्रत्याशियों को दिखाने, वीडियोग्राफी करवाने, वीवीपैट पर्चियों की गिनती करने और मतगणना स्थल पर इंटरनेट पर पूरी रोक लगाने की मांग की गई है। - बुदनी और
विजयपुर उपचुनाव में कौन-कौन से उम्मीदवार मैदान में हैं?
बुदनी में बीजेपी ने रमाकांत भार्गव और कांग्रेस ने राजकुमार पटेल को मैदान में उतारा है, जबकि विजयपुर में बीजेपी ने रामनिवास रावत और कांग्रेस ने मुकेश मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari