जनता को साथ जोड़कर विधानसभा में सरकार को घेरेगी कांग्रेस
Sanjay Sharma | Mar 09, 2025, 19:50 IST
Congress surround government
कांग्रेस विधायक जनता की समस्याओं और जमीनी मुद्दों को उठाने के बावजूद उन्हें सदन में मजबूती से रखने में पिछड़ते रहे है। विषय गंभीर होने के बावजूद सत्ता पक्ष के जवाबों के आगे कांग्रेसी विधायकों के सवाल लड़खड़ा जाते हैं।
BHOPAL. मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस अब जनता का साथ लेगी। कांग्रेस ने इसके लिए अलग से मोबाइल नंबर जारी कर घपले, घोटाले, दलित अत्याचार, माफिया राज से परेशान लोगों से जानकारी भी मांगी है। विधानसभा में सरकार को घेरने की रणनीति को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने विधायकों के अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी से भी चर्चा की है। कांग्रेस इस बार जनता की ज्वलंत समस्याओं के अलावा हाल ही में सामने आए घोटालों, भ्रष्टाचार के मामलों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी कर रही है।
ये खबर भी पढ़िए... सोनिया भारद्वाज सुसाइड केसः उमंग सिंघार के खिलाफ SC में क्रिमिनल SLP दाखिल
अब तक कांग्रेस विधायक जनता की समस्याओं और जमीनी मुद्दों को उठाने के बावजूद उन्हें सदन में मजबूती से रखने में पिछड़ते रहे है। विषय गंभीर होने के बावजूद सत्ता पक्ष के जवाबों के आगे कांग्रेसी विधायकों के सवाल लड़खड़ा जाते हैं। इसको देखते हुए विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश प्रभारी ने विधायकों के साथ बैठक भी की है। इसमें मुद्दों को प्रभावी तरीके से रखने, विषय की गंभीरता को लेकर भी गहरी चर्चा हुई है।
ये खबर भी पढ़िए... उज्जैन महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा ओंकारेश्वर लोक - मोहन यादव
इस बार विपक्ष में बैठी कांग्रेस सदन में अपने सवालों को मजबूत बनाने के लिए जनता को साथ जोड़ रही है। बजट सत्र से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आमजन के लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया है। सिंघार ने प्रदेश के विभिन्न अंचलों में रहने वाले आम लोगों से अपनी समस्याओं को उन तक पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचार, माफिया राज, अपराध, घोटालों, दलित उत्पीड़न से जुड़े विषय साक्ष्यों के साथ उन तक भेजने का भी आग्रह किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इनसे जुड़े वीडियो, दस्तावेज, फोटो भी अपने तक पहुंचाने की अपील की है। यानी कांग्रेस ने अपने विधायकों के सवालों को मजबूत बनाने के लिए इस बार रणनीति में बदलाव किया है।
ये खबर भी पढ़िए... मंत्री प्रहलाद पटेल का कांग्रेसियों ने लगाया मुखौटा, हाथों में पकड़ाया कटोरा
विधानसभा के सत्र के पहले दिन 10 मार्च को किसान कांग्रेस राजधानी में प्रदर्शन करने जा रही है। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी दिग्गज शामिल हो रहे हैं। इस आयोजन को देखते हुए भी कांग्रेस सदन में किसानों की मांग और उनसे जुड़े मसलों को प्राथमिकता दे रही है। हाल ही में सामने आए धान घोटाले पर भी सरकार को कांग्रेस के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ सकता है।
ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश के सागर में पत्रकार से अभद्रता का मामला गर्माया, कमिश्नर ने खनिज अधिकारी को थमाया नोटिस
मध्यप्रदेश विधानसभा में बीजेपी न केवल मजबूत स्थिति में है बल्कि उसके पास सरकार का पक्ष रखने के लिए अनुभवी मंत्री और विधायक भी हैं। इन्हीं की बदौलत बीते चार सत्रों में कांग्रेस मुद्दों को प्रभावी नहीं बना सकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बजट सत्र में इस स्थिति से बचने के लिए मंत्रणा कर मजबूत व्यूह रचना कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष पर विधायकों को साथ लेकर सरकार की घेराबंदी का जिम्मा है। ऐसे में प्रदेश प्रभारी महासचिव हरीश चौधरी भी उनके साथ रणनीति बना रहे हैं।
विधायकों के साथ बैठकर नेताओं ने की व्यूह रचना
ये खबर भी पढ़िए... उज्जैन महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा ओंकारेश्वर लोक - मोहन यादव
सदन में मजबूती के लिए जनता से सहयोग
ये खबर भी पढ़िए... मंत्री प्रहलाद पटेल का कांग्रेसियों ने लगाया मुखौटा, हाथों में पकड़ाया कटोरा
किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस के तीखे तेवर
ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश के सागर में पत्रकार से अभद्रता का मामला गर्माया, कमिश्नर ने खनिज अधिकारी को थमाया नोटिस
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari