मध्य प्रदेश के सागर में पत्रकार से अभद्रता का मामला गर्माया, कमिश्नर ने खनिज अधिकारी को थमाया नोटिस

Ravi Awasthi | Mar 09, 2025, 19:00 IST
Share
Sagar Journalist
Photograph: (the sootr)

सागर में पत्रकार से अभद्रता मामले में संभागायुक्त वीरेंद्र रावत ने आरोपी खनिज अधिकारी अनिकेत पंड्या को नोटिस थमाया है।पंडया को निलंबित किए जाने की भी खबर है। इधर, जिले में सोमवार को एक और बड़े प्रदर्शन की तैयारी है।

सागर में पत्रकार से अभद्रता मामले में संभागायुक्त वीरेंद्र रावत ने आरोपी खनिज अधिकारी अनिकेत पंड्या को नोटिस थमाया है। पंडया को निलंबित किए जाने की भी खबर है। इधर,जिले में सोमवार को एक और बड़े प्रदर्शन की तैयारी है। कई सामाजिक संगठनों ने भी इसे अपना समर्थन दिया है।

इसे भी पढ़ें.. MP News | सागर जिले के पूर्व विधायक के यहां से मगरमच्छों का रेस्क्यू, देखें वीडियो सिर्फ द सूत्र पर

कार्रवाई पर अड़े पत्रकार, मिला जन समर्थन

बता दें कि बुधवार को खनिज अधिकारी पंडया ने पत्रकार मुकुल शुक्ला से दुर्व्यवहार कर उनसे धक्का मुक्की की थी।पंडया ने पत्रकार का मोबाइल फोन भी छीन लिया। जबकि शुक्ला का दावा है​ कि जिले में जारी अवैध खनन मामले में अधिकारी का पक्ष जानने उनसे समय लेकर मुलाकात करने पहुंचे थे।

बताया जाता है कि पंडया को अवैध खनन से जुड़े वीडियोज दिखाए जाने पर वह भड़क गए। बाद में पंडया ने पत्रकार शुक्ला के खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज कराया, जबकि शुक्ला जब अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने जांच के बात कहते हुए प्रकरण दर्ज करने से इंकार कर ​दिया।

CM मोहन ने उज्जैन में किया रूद्रसागर के ब्रिज का लोकार्पण, 'सम्राट अशोक ब्रिज' दिया नाम

विधायक के आश्वासन पर टाला चक्काजाम

प्रशासन के इस एकपक्षीय रवैए को लेकर समूचे जिले के पत्रकार लामबंद हुए और चक्काजाम किया। इस दौरान पत्रकार शुक्ला ने आत्महत्या का भी असफल प्रयास किया। देर रात तक चले जाम के कारण मुख्यमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के आश्वासन पर इसे सोमवार तक के लिए टाल दिया गया। बताया जाता है कि जाम में रहली विधायक गोपाल भार्गव भी फंस गए।उन्होंने भी आंदोलनकारी पत्रकारों से चर्चा की व शासनस्तर पर बात किए जाने का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें.... RSMSSB Recruitment 2025 : इस राज्य में 50 हजार से ज्यादा पदों पर सरकारी नौकरी

संभागायुक्त ने थमाया नोटिस

दो दिन से जारी घटनाक्रम संज्ञान में आने पर सागर संभागायुक्त वीरेंद्र रावत ने जिला खनिज अधिकारी को शोकॉज नोटिस थमाकर जवाब तलब किया है। रावत ने दू सूत्र से चर्चा में इसकी पुष्टि की। शासनस्तर से पंडया को निलंबित किए जाने की खबर है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।

इसे भी पढ़ें... सागर में ढाई महीने की मासूम का धर्म परिवर्तन, SP को बाल कल्याण समिति का नोटिस

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Sagar
  • mining
  • COMMISSIONER
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • खनन माफिया
  • सागर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा