टिकट के बदले 10 लाख और रात बिताने की मांग कर रहे थे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव!

Raj Singh | Mar 12, 2025, 13:00 IST
Share
ticket
ticket

ग्वालियर में कांग्रेस की महिला नेता ने प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा पर पार्षद टिकट के बदले 10 लाख रुपए और एक रात साथ बिताने की मांग का आरोप लगाया है। उन्होंने आत्मदाह की धमकी भी दी है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के कांग्रेस की महिला नेत्री ने पार्टी के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शिकायत में कहा कि साल 2021 से सुनील शर्मा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

टिकट के बदले अनुचित मांगें

ज्योति सिंह के अनुसार, पार्षद टिकट के लिए सुनील शर्मा ने 10 लाख रुपए और एक रात साथ बिताने की मांग की थी। यह मांग सुनील शर्मा के करीबी पार्षद विकास जैन ने उनके सामने रखी थी। मांग पूरी न करने पर उन्हें टिकट नहीं दिया गया।
ये भी खबर पढ़ें... ग्वालियर ब्लास्ट में झुलसे युवक की मौत, 'रील' के लिए की थी LPG गैस लीक

सामाजिक बदनामी और आत्मदाह की धमकी

ज्योति सिंह का आरोप है कि सुनील शर्मा अब अपने समर्थकों के माध्यम से उन्हें सामाजिक रूप से बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी के लेटरहेड पर लिखित शिकायत में एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर एसपी कार्यालय में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

क्या कह रहे हैं सुनील शर्मा

दूसरी ओर, सुनील शर्मा ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह राजनीतिक द्वेष के कारण रची गई साजिश है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ये भी खबर पढ़ें... रील बनाने की सनक का नतीजा था ग्वालियर का लेगेसी प्लाजा ब्लास्ट

एसएसपी से की शिकायत

ग्वालियर में कांग्रेस की महिला नेता ने पार्टी के प्रदेश महासचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। उसने आरोप लगाया कि प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा की ओर से पार्षद के टिकट के लिए 10 लाख रुपए मांगे गए, साथ ही एक रात बिताने की शर्त रखी गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • ग्वालियर न्यूज
  • एमपी कांग्रेस
  • कांग्रेस
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • ग्वालियर न्यूज हिंदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा