संविधान की प्रतियां लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

Sourabh Bhatnagar | Dec 20, 2024, 12:59 IST
Share
mp congress MLA protest
mp congress MLA protest

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन कांग्रेस विधायकों ने संविधान की प्रतियां लेकर विधानसभा में प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगें।

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन कांग्रेस विधायकों ने संविधान की प्रतियां लेकर विधानसभा में प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगें। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने अंबेडकर का अपमान किया है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी पर झूठा केस दर्ज किया गया। हम मांग करते हैं कि यह केस वापस लिया जाए।

MPPSC में गड़बड़ी का मामला

कांग्रेस विधायकों ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया। इंदौर में पिछले दो दिनों से युवाओं द्वारा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है।

विधानसभा में शीतकालीन सत्र की खास बातें

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार : विपक्ष ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए टोटियां लेकर प्रदर्शन किया। सात विधेयक पारित : सरकार ने विधानसभा में कुल सात विधेयक पारित कराए। अमित शाह का बयान : केंद्रीय मंत्री के बयान पर विपक्ष ने लगातार दूसरे दिन हंगामा किया। खाद संकट : खाद वितरण को लेकर सरकार से असंतुष्ट विपक्ष ने वॉकआउट किया।

आदिवासी जमीन का मामला

सीधी जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर आदिवासी वर्ग की जमीन खरीदने का मामला विधानसभा में उठा। मंत्री विजय शाह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जांच की जा रही है।

स्कूलों के अपग्रेडेशन पर सवाल

धार विधायक नीना वर्मा ने क्षेत्र के स्कूल भवनों की स्वीकृति को लेकर सवाल उठाए। मंत्री विजय शाह ने जवाब दिया कि इस सत्र में स्कूलों के अपग्रेडेशन की कोई योजना नहीं है।

FAQ

  1. कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में क्या प्रदर्शन किया?
    उन्होंने संविधान की प्रतियां लेकर बीजेपी पर अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया।
  2. अमित शाह पर क्या आरोप लगाए गए हैं?
    कांग्रेस का आरोप है कि उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।
  3. MPPSC गड़बड़ी का क्या मामला है?
    MPPSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर इंदौर में प्रदर्शन हो रहा है।
  4. जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप क्या है?
    विपक्ष ने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए विधानसभा में प्रदर्शन किया।
  5. आदिवासी जमीन के फर्जी प्रमाण पत्र का क्या मामला है?
    फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए आदिवासी जमीन खरीदने का मामला विधानसभा में उठा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MPPSC
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • fake caste certificate Case
  • Baba Saheb Ambedkar
  • Ambedkar
  • जल जीवन मिशन एमपी
  • संविधान का अपमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा