Bribe : डिप्टी कमिश्नर 1 रुपए के हिसाब से रिश्वत ले रहे थे , रंगे हाथ पकड़े गए

Marut raj | May 02, 2024, 23:52 IST
Share
Cooperative Deputy Commissioner RC Jadia caught taking bribe in Madhya Pradesh द सूत्र
Cooperative Deputy Commissioner RC Jadia caught taking bribe in Madhya Pradesh द सूत्र

मध्य प्रदेश में चल रही गेहूं की खरीदी के मामले में कोऑपरेटिव सोसाइटी के जरिए रिश्वत ले रहे थे डिप्टी कमिश्नर , 1 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से कर रहे थे वसूली।

Cooperative Deputy Commissioner caught taking bribe

भोपाल. मध्य प्रदेश सहकारिता उपायुक्त को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। सहकारिता विभाग के उपायुक्त 1 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से सहकारी समितियां से रिश्वत ले रहे थे। Cooperative Deputy Commissioner RC Jadia को लोकायुक्त पुलिस ने 1 लाख 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद उपायुक्त हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने अपनी सफाई में कई बातें भी कहीं, मगर खुद को बेगुनाह साबित नहीं कर पाए।

गेहूं खरीदी पर ले रहे थे रिश्वत

उज्जैन लोकायुक्त एसपी को शिकायत मिली थी कि शाजापुर में गेहूं खरीदी में कमीशन लिया जा रहा है। मामले की जांच हुई तो शिकायत सही पाई गई। लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक ( Lokayukta Deputy Superintendent of Police Rajesh Pathak ) ने आरोपी को जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया।
लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों के अनुसार हरिदास वैष्णव की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी। हरिदास मूल रूप से गुलाना शाजापुर के ही रहने वाले हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उपायुक्त आरसी जडिया को 1 लाख 15 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी गेहूं खरीदी के मामले में सभी सहकारी संस्थाओं के प्रबंधकों से रिश्वत ले रहा था।

पांच सोसाइटी से मांगे थे पैसे

लोकायुक्त पुलिस ने उपायुक्त को कोऑपरेटिव सोसाइटी शाजापुर में जाल बिछाकर पकड़ा। फरियादी के मुताबिक आरोपी अधिकारी द्वारा पांच समिति प्रबंधकों से 1 लाख 15 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। इसमे दासता खेड़ी से 50000, गोदना समिति से 16000, केवड़ा खेड़ी समिति से 21000, मंगलाज समिति से 9000, नोलाय समिति से 19000 मांगे गए थे। सहकारिता उपायुक्त रिश्वत लेते पकड़े गए

Tags:
  • Cooperative Deputy Commissioner caught taking bribe
  • सहकारिता उपायुक्त रिश्वत लेते पकड़े गए
  • Cooperative Deputy Commissioner RC Jadia
  • उपायुक्त आरसी जडिया
  • लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक
  • Lokayukta Deputy Superintendent of Police Rajesh Pathak
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई