गौ हत्या के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर फायरिंग, मचा बवाल, शहर बंद का आह्वान

Rohit Sahu | Mar 07, 2025, 14:13 IST
Share
damoh case
damoh case

मध्यप्रदेश के दमोह में गोवंश की हत्या के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तनाव की स्थिति बनी रही।

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के सीता बावड़ी इलाके में शुक्रवार सुबह गोवंश हत्या की घटना सामने आई। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जब विरोध किया तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार जैसे ही हिंदू संगठन जब गौ हत्या का विरोध करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनपर फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

गाय के पेट में था 5 माह का बछड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों ने गोवंश की हत्या कर उसके अंग अलग-अलग कर दिए। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुके थे। वेटरनरी डॉक्टर आरके असाटी द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में यह पुष्टि हुई कि मृत गाय पांच माह की गर्भवती थी और उसका बछड़ा कुछ देर जीवित रहने के बाद मर गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 307, गोवंश संरक्षण अधिनियम और धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया है।

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

वहीं, मौके पर मौजूद तहसीलदार मोहित जैन ने कहा कि जिनके अवैध निर्माण सरकारी भूमि पर हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में प्रशासन ने आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया।

हिंदू संगठनों का विरोध और बंद का आह्वान

इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया और बंद बुलाया। संगठन के कार्यकर्ता लोगों को बंद में सहयोग देने के लिए अनाउंसमेंट कर रहे हैं। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि घटना के बाद भी पुलिस अब तक गौवध करने वालों को नहीं पकड़ पाई है। जिससे लोगों में आक्रोश है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh News
  • damoh
  • मध्य प्रदेश
  • Damoh News
  • cow slaughter
  • buldozer abhiyan
  • बुलडोजर न्याय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज