विदेश दौरे पर सीएम, 21 जनवरी को सीएस अनुराग जैन लेंगे प्रशासन की अहम बैठक

Ramanand Tiwari | Updated:
Share
CS Anurag Jain
CS Anurag Jain

एमपी के सीएम मोहन यादव 18 से 23 जनवरी तक विदेश दौरे पर रहेंगे। 21 जनवरी को मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस होगी।

News in Short

  • मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव 18 जनवरी से 23 जनवरी तक विदेशी यात्रा पर जा रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में प्रदेश की प्रशासनिक कमान पूरी तरह सक्रिय रहेगी।
  • मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
  • इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री के पिछले वर्ष दिए गए निर्देशों की सख्त समीक्षा करना है।
  • बैठक में प्रदेशभर के कलेक्टर, कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे।

News in Detail

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 जनवरी से विदेशी यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। उनका यह दौरा 23 जनवरी तक चलेगा। मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में प्रदेश की प्रशासनिक कमान पूरी तरह सक्रिय मोड में रहेगी।

भागीरथपुरा कांड पर हाईकोर्ट में सीएस अनुराग जैन, एजी सिंह ने वीसी से रखी बात, 15 मौत मानी

21 जनवरी को होगी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस

सीएस अनुराग जैन की अध्यक्षता में 21 जनवरी को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल में होगी।

CM की प्राथमिकताओं पर अमल, सीएस अनुराग जैन करेंगे रिव्यू

सीएम के पुराने निर्देशों पर होगी सख्त समीक्षा

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछले वर्ष मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों की समीक्षा करना है। कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों की क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों से कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट तलब की जाएगी।

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

तीन बार टली बैठक, अब तय तारीख

गौरतलब है कि यह अहम कॉन्फ्रेंस इससे पहले 31 दिसंबर, 5 जनवरी और 12 जनवरी को प्रस्तावित थी। लेकिन किसी न किसी कारण से टलती रही। अब 21 जनवरी को इसे अंतिम रूप से आयोजित किया जा रहा है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे जिलों के अधिकारी

मंत्रालय स्तर पर होने वाली इस बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। वहीं, प्रदेश भर के कलेक्टर, कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 18 को पेश होगा बजट

प्रशासनिक कसावट पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री के विदेश दौरे के बीच यह बैठक सरकार की प्रशासनिक कसावट और जवाबदेही को दर्शाती है। संकेत साफ हैं कि निर्देशों के पालन में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • भोपाल
  • मोहन यादव
  • सीएस अनुराग जैन
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे

By Sanjay Gupta

इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका

By Amresh Kushwaha

डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम

By Umeshwari Baghel

CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार

By Jageshwar Prasad

उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार