साइबर फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी को हुआ भारत से प्यार नहीं लौटना चाहता अपने मुल्क

Neel Tiwari | Aug 10, 2024, 20:16 IST
Share
thesootr
thesootr

एक नाइजीरियाई व्यक्ति अब मध्यप्रदेश के जबलपुर की सिविल लाइन पुलिस का मेहमान बना हुआ है। पुलिस के द्वारा नाइजीरियन दूतावास से संपर्क कर इसे इसके देश भेजने की कोशिश की जा रही है पर यह अपने देश ही नहीं जाना चाहता...

साइबर फ्रॉड के मामले में कोर्ट से रिहा होने के बाद पुलिस का मेहमान बने एक नाइजीरियाई अपराधी को अब अपने देश ही नहीं लौटना। भारत की अर्थव्यवस्था की तारीफ करते हुए या नाइजीरियाई युवक अब दिल्ली में ही रहना चाहता है और अपने देश नहीं जाना चाहता।

साइबर क्राइम के मामले में हुआ था गिरफ्तार

जॉन अनुबिरी उर्फ ब्राउनी तीन अन्य भारतीयों के साथ गिरफ्तार किया गया था इस पर जबलपुर की एक महिला से अपनी साथियों के साथ मिलकर 16 लख रुपए की ठगी करने का मामला चल रहा था। लगभग 6 साल चले इस मामले के बाद सबूत के अभाव में ब्राऊनी को रिहा हुए एक महीना होने को आ रहा है और यह नाइजीरियाई व्यक्ति अब जबलपुर की सिविल लाइन पुलिस का मेहमान बना हुआ है। पुलिस के द्वारा नाइजीरियन दूतावास से संपर्क कर इसे इसके देश भेजने की कोशिश की जा रही है पर यह अपने देश ही नहीं जाना चाहता।

दिल्ली से हुआ था गिरफ्तार

कस्टम में गिफ्ट रुक जाने के बहाने महिला से ऑनलाइन 16 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में स्टेट साइबर सेल ने ब्राउनी को द्वारिका ( दिल्ली ), उसके साथी हरेंद्र सिंह और शिवम गुप्ता को कानपुर और बद्रीश मिश्रा को दिल्ली से पकड़ा था। जबलपुर कोर्ट ने जेल भेजा, तीन साल जेल में रहे, 2021 में चारों जमानत पर बाहर आ गए। अन्य आरोपी शिवम, बद्रीश और हरेंद्र तो अपने-अपने घर चले गए, लेकिन वीजा और पासपोर्ट नहीं होने पर ब्राउनी दिल्ली में रुका रहा। मामले में सुनवाई के चलते पेशी के लिए ब्राउनी को कई बार नोटिस भेजे गए। जब वह नहीं आया तो उसके खिलाफ स्थाई वारंट निकाला गया। स्टेट साइबर सेल ने आरोपी को जून 2024 में दिल्ली से दोबारा गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। एक महीने तक जबलपुर सेंट्रल जेल में रहने के बाद जुलाई 2024 में कोर्ट ने ब्राउनी को रिहा कर दिया।

सरकार उठाएगी डेढ़ लाख की यात्रा का खर्च

जबलपुर पुलिस की एक टीम हाल ही में दिल्ली दूतावास जाकर ब्राउनी को नाइजीरिया भिजवाने के लिए लेटर देकर आई है। गरीब परिवार आने वाले ब्राऊनी को वापस भेजने के लिए यात्रा का डेढ़ लाख रुपए सरकार खर्च करने वाली है पर ब्राउनी है कि वह भारत की तारीफ करते ही नहीं थक रहा और अपने देश वापस जाना नहीं चाहता।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • साइबर फ्रॉड
  • नाइजीरियाई युवक
  • भारत से प्यार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा