साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी को किया डिजिटल अरेस्ट, सास ने ऐसे बचाया
Raj Singh | Jan 06, 2025, 10:43 IST
DIGITAL AREST
भोपाल के कोलार इलाके में रविवार शाम साइबर जालसाजों ने बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर को उनके ही घर के कमरे में एक घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा।
भोपाल के कोलार इलाके में रविवार शाम साइबर जालसाजों ने बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर को उनके ही घर के कमरे में एक घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। जालसाजों ने उन्हें आधार कार्ड, पेन कार्ड और एटीएम कार्ड के माध्यम से मनी लॉड्रिंग के दो करोड़ 56 लाख रुपए के ट्रांजेक्शन का डर दिखाकर डराया।
कॉल करने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया
रविवार शाम करीब 4:30 बजे असिस्टेंट मैनेजर को अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके नाम से मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है और 2.56 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। महिला ने इस आरोप को नकारते हुए बताया कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया।
साइबर जालसाजों ने किया डिजिटल अरेस्ट
परिवार ने पुलिस को दी सूचना
SBI ब्रांच स्टाफ ने डिजिटल अरेस्ट महिला के 45 लाख बचाए फेस रीडिंग से
पुलिस की कार्रवाई
क्या है डिजिटल अरेस्ट?
गिरफ्तारी का डर दिखाकर आपको घर में ही कैद कर देते हैं।
वीडियो कॉल कर अपना बैकग्राउंड किसी पुलिस स्टेशन की तरह दिखाते हैं।
ऑनलाइन मॉनिटरिंग करते हैं कौन कहां जा रहा है।
बैंक अकाउंट सीज कर गिरफ्तारी की धमकी दी जाती है।
ऐप डाउनलोड कराकर फर्जी डिजिटल फॉर्म भरवाए जाते हैं।
डमी अकाउंट बताकर उसमें पैसों का ट्रांजेक्शन कराया जाता है।
डिजिटल गिरफ्तारी की पहचान कैसे करें?
- नारकोटिक्स, साइबर क्राइम, IT या ED अफसर के नाम से कॉल आएगा।
- साइबर ठग आपकी गलती बताएंगे जो आपको पता न हो।
- आपको डिजिटल अरेस्ट करने की जानकारी देंगे।
- डिजिटल अरेस्ट में 24x7 एक कमरे में कैमरे के सामने रहना पड़ता है।
- डिजिटल अरेस्ट करने के लिए किसी को भी शिकार बनाया जा सकता है।
- जो लोग अपडेट नहीं रहते, उनके डिजिटल अरेस्ट होने का खतरा ज्यादा है।
डिजिटल गिरफ्तारी के बाद ये करें
- अगर डर लगे तो घरवालों से बात करें और नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाएं।
- साइबर ठगों द्वारा बताया कोई ऐप डाउनलोड न करें।
- ऐप डाउनलोड कर लिया है तो तुरंत डिलीट करें
- फोन फॉरमैट करें और एंटीवायरस डालें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava