सोशल मीडिया पर मीठी और प्यारी बातें कर रही कंगाल, अकेले ग्वालियर में 23 करोड़ साफ

Aman Vaishnav | Jul 15, 2026, 10:50 IST
Share
ग्वालियर में 2 साल में 23 करोड़ की साइबर ठगी
ग्वालियर में 2 साल में 23 करोड़ की साइबर ठगी

एमपी में साइबर ठगी का एक अलग ही ट्रेंड शुरू हो गया है। ठग महिलाओं की आवाज का इस्तेमान कर लोगों को डिजिटल हनी ट्रैप में फंसा रहे हैं। इसे अकेले ग्वालियर में ही 23 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी हो चुकी है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • साइबर ठग अब महिला की आवाज का इस्तेमाल कर लोगों को फंसा रहे हैं।
  • ग्वालियर में दो साल में 23 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी हो चुकी है।
  • इसमें एक सीए से हुई 21 करोड़ की ठगी भी शामिल है।
  • रीवा में मंगलवार, 14 जुलाई को दो नए मामले सामने आए हैं।
  • जबलपुर में फोन हैंग होते ही किसी के खाते से 50 हजार रुपए पार हो गए।

महिला की आवाज बना नया हथियार

ग्वालियर और पूरे मध्यप्रदेश में इन दिनों साइबर ठगों का एक नया और बेहद खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है। इसे पुलिस अधिकारी डिजिटल हनी ट्रैप कह रहे हैं।

ठग अब लोगों को फंसाने के लिए फर्जी वेबसाइट से आगे बढ़कर महिलाओं की मीठी आवाज का सहारा ले रहे हैं। वे फोन पर बहुत प्यार से बात करते हैं और घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने का लालच देते हैं। लोग इनकी बातों में आकर भावुक हो जाते हैं और अपनी पूरी जिंदगी की कमाई खो देते हैं।

अकेले ग्वालियर शहर की बात करें तो पिछले दो सालों में महिलाओं के नाम पर या उनकी आवाज का इस्तेमाल करके 23 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी की जा चुकी है।

इसमें सबसे बड़ा हाल ही का मामला एक CA का है, जिनसे ठगों ने 21 करोड़ रुपए ऐंठ लिए। ग्वालियर के बाद भोपाल और इंदौर में भी ऐसे बहुत से मामले सामने आ रहे हैं।

0f76d2db-701
0f76d2db-701

रीवा में दो ताजा मामले

बता दें कि मंगलवार 14 जुलाई को रीवा से दो नए मामले सामने आए हैं। ठगों ने वॉट्सएप के जरिए डॉ. अखिलेश पटेल को प्रॉपर्टी बेचने का झांसा दिया। उनसे 20 लाख 58 हजार रुपए ऐंठ लिए गए।

वहीं दूसरा मामला रतहरा गांव की एक महिला का है। करेंसी कनवर्ट करने के बहाने उनसे एक लाख 72 हजार रुपए ठगे गए। दोनों मामलों में ठगों ने भरोसा जीतकर पैसे मंगवाए।

c927210d-d0e
c927210d-d0e

जब महिला बनी गैंग की मास्टरमाइंड

इसके अलावा फरवरी 2026 में मुरार एन्क्लेव के गत्ता कारोबारी दुर्गाप्रसाद नागर (75) की फेसबुक पर शिवानी अग्रवाल नाम से दोस्ती हुई थी। इस केस में खुद को यूके निवासी बताकर उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दिया।

भरोसे में लेकर एक करोड़ 41 लाख रुपए निवेश करा लिए गए। इसके बाद फेसबुक अकाउंट डिलीट कर वह गायब हो गई।

वहीं मई 2026 में कैलाश विहार निवासी रिटायर्ड इंजीनियर विजय कुमार से लौरा एल्विस नाम की महिला ने फेसबुक पर दोस्ती की थी।

इसमें महिला ने खुद को इंग्लैंड की हर्बल कंपनी में कार्यरत बताया था। साथ ही भारत में उत्पाद बेचकर मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। विजय ने 32 लाख के उत्पाद खरीदे। बाद में कुल 49 लाख 28 हजार रुपए ठग लिए गए।

ef8a5e68-246
ef8a5e68-246

फोन हैंग होते ही उड़ गए पैसे

जबलपुर के रांझी इलाके में भी साइबर ठगी सामने आई थी। राजेंद्र चौधरी का फोन अचानक हैंग होकर बंद हो गया। करीब 15 मिनट बाद फोन दोबारा चालू हुआ। इसके बाद पता चला कि उनके खाते से 49 हजार 660 रुपए यूपी के एक बैंक खाते में भेज दिए गए।

d80e2101-e1e
d80e2101-e1e

सतर्क रहें, ऐसे पहचानें जाल

बता दें कि साइबर अपराधी अब सिर्फ फर्जी वेबसाइट या लिंक तक सीमित नहीं हैं। वे महिलाओं की आवाज और पहचान का इस्तेमाल कर भरोसा जीतते हैं। बेरोजगार युवाओं को नौकरी का लालच दिया जाता है। निवेशकों से दोगुना मुनाफे का वादा किया जाता है। व्यापारियों को विदेशी बिजनेस का झांसा दिया जाता है।

समाज में महिलाओं पर सहज भरोसा करने की प्रवृत्ति का फायदा गिरोह उठा रहे हैं। अगर किसी अनजान नंबर से महिला निवेश, ट्रेडिंग या विदेशी बिजनेस का प्रस्ताव दे, तो सतर्क हो जाएं। किसी भी हाल में पैसे ट्रांसफर न करें। तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत करें।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी, सीजी और राजस्थान की सरकारी योजनाओं पर साइबर अटैक, विदेश में बिक रहा डेटा

लाड़ली बहना को 1500 की जगह 3000, इस मैसेज पर भूलकर भी न करें भरोसा, नहीं तो...

एमपी में साइबर ठगी: जाल में फंसे इंजीनियर और ज्योतिषाचार्य, एक मिनिट में 1.35 लाख साफ

सावधान! साइबर ठगों के हाथ लगा नया हथियार, राम मंदिर के नाम पर कर रहे ठगी

Tags:
  • ग्वालियर
  • हनी ट्रैप
  • साइबर ठग
  • एमपी में साइबर ठगी
  • साइबर हेल्पलाइन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि