पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के नाम पर साइबर फ्रॉड की कोशिश
Neel Tiwari | Jul 31, 2024, 22:03 IST
Cyber fraud PWD minister
लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह के नाम से सोशल मीडिया में अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास किया गया है। जिस व्यक्ति को ठगने की कोशिश की गई थी उसने इस अकाउंट में रुपए डालने की जगह राकेश सिंह से संपर्क किया और इस ठग की असलियत सामने आ गई।
साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं की कभी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तो कभी नेताओं तक का नाम इस्तेमाल कर साइबर ठगी की कोशिश कर रहे हैं। ताजा मामला जबलपुर से सामने आया है जिसमें लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह के नाम से सोशल मीडिया में अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास किया गया है। हालांकि जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति को ठगने की कोशिश की गई थी उसने इस अकाउंट में रुपए डालने की जगह राकेश सिंह से संपर्क किया और इस ठग की असलियत सामने आ गई।
पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने अपने सोशल अकाउंट में इस ठगी के प्रयास का स्क्रीनशॉट शेयर कर यह अपील की है कि इस तरह के किसी भी अकाउंट में पैसे ना भेजे। इस मामले की शिकायत पुलिस में भी दी गई है जिस पर पुलिस अब जांच कर रही है।
![िि]()
ठगी की कोशिश करने वाले अपराधी ने मंत्री राकेश सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट से मिलता जुलता फर्जी अकाउंट बनाया है जिसमें उसने फोटो भी वही इस्तेमाल की है जो राकेश सिंह अपने असली अकाउंट में इस्तेमाल करते हैं। इसके पीछे अपराधी की मंशा यह थी कि राकेश सिंह के संपर्क में यदि किसी व्यक्ति से रुपए मांगे जाएं तो उसे किसी भी तरह का शक ना हो पर यहां पर इस व्यक्ति की सतर्कता के चलते वह ठगी का शिकार होने से बच गया।
साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही चले जा रहे हैं साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने के रास्ते निकाल रहे हैं। लेकिन कुछ सावधानियां व्रत कर साइबर ठगी से बचा जा सकता है जैसे आपके किसी परिचित का भी मैसेज या वीडियो कॉल आने पर उसे ऑनलाइन रकम ट्रांसफर ना करें । एक बार स्वयं उसे व्यक्ति से बात कर पहले पुष्टि कर लें इसी तरह किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। किसी से भी अपना ओटीपी व एटीएम का पासवर्ड शेयर न करे। मुफ्त मिलने संबंधी कॉल आने पर अलर्ट हो जाएं। अगर कोई आपके खाते की केवाईसी के लिए कॉल करता है तो कह दें कि आप खुद बैंक चले जाएंगे। कभी अकाउंट, पेटीएम, गूगल-पे से जुड़ी किसी सहायता के नाम पर यदि कोई व्यक्ति कॉल कर आपसे टीम व्यूवर, ऐनीडेस्क जैसे एप डाउनलोड करने को कहे तो फोन तुरंत काट दें। इंटरनेट मीडिया पर किसी भी अनचाहे ई-मेल, एसएमएस या मैसेज में आए अटेचमेंट को खोलने या क्लिक करने से हमेशा बचें। ईमेल, वेबसाइट और अज्ञात ई-मेल भेजने वालों के स्पेलिंग एक बार जरूर चेक कर लें। क्योंकि ठग मिलती जुलती स्पेलिंग से ठगी का शिकार बनाते हैं। विभिन्न साइटों पर अपने पासवर्ड न दोहराएं। अपने पासवर्ड नियमित रूप से बदलें। पासवर्ड मुश्किल बनाएं।
स्क्रीनशॉट शेयर कर अपील की
िि
हूबहू अकाउंट बनाकर की गई ठगी की कोशिश
साइबर ठगी से ऐसे बचें
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari