दलित युवक के आरोप, बंधक बनाकर पिलाई पेशाब और की मारपीट, दो गिरफ्तार
Jitendra Shrivastava | Oct 21, 2025, 22:46 IST
Photograph: (THESOOTR)
भिंड में दलित ड्राइवर को बंधक बनाकर मारपीट और पेशाब पिलाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी फरार है।
दलित युवक को पेशाब पिलाई:मध्यप्रदेश के भिंड जिले में दलित युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पेशे से चालक है। उसका कहना है कि तीन लोगों ने उसे जबरन उठाया। वह पहले उनकी बोलेरो चलाता था। कुछ समय से गाड़ी नहीं चला रहा था। उसी विवाद के बाद आरोपियों ने हमला किया।
पीड़ित के बयान के अनुसार, सोमवार रात तीन आरोपी युवक ग्वालियर पहुंचे और उसे जबरन वाहन में बैठाकर भिंड के सुरपुरा गांव ले गए। यहां उसे कथित तौर पर बंधक बनाकर मारा-पीटा गया, शराब पिलाई गई और फिर अमानवीय रूप से पेशाब पिलाने का आरोप भी सामने आया।
ये खबरें भी पढ़ें...
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
Top News : खबरें आपके काम की
घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी और कलेक्टर अस्पताल पहुंचे। पीड़ित के बयान को गंभीरता से लिया गया है। एफआईआर में एससी-एसटी एक्ट (SC/ST Act) सहित बंधक बनाना और मारपीट की धाराएं लगाई गई हैं। दो आरोपी हिरासत में हैं और तीसरा फरार है।
ये खबरें भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान (22 अक्टूबर) : दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, एमपी में सर्द हवा और हल्की बारिश
इंदौर हाईकोर्ट ने छुट्टी के दिन की स्पेशल सुनवाई, नीट यूजी काउंसलिंग की उम्मीदवार को राहत
एएसपी संजीव पाठक ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, अपहरण और मानवाधिकार उल्लंघनजैसी धाराओं के साथ एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
सोनू और आलोक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि तीसरे आरोपी छोटू की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित को जबरन पेशाब पिलाने का जो आरोप लगाया गया है। इसकी पुष्टि मेडिकल जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की पुलिस कार्रवाई तय होगी।
कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा ने बताया कि उन्होंने पीड़ित के परिजनों से मुलाकात कर स्थिति के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी चिकित्सीय परीक्षण समय पर किए जाएं और मामले की जांच बिना देरी के पूरी की जाए। पुलिस पूरे प्रकरण की निगरानी कर रही है और तथ्य सामने आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
ये था मामला
ये खबरें भी पढ़ें...
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
Top News : खबरें आपके काम की
प्रशासन की प्रतिक्रिया
ये खबरें भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान (22 अक्टूबर) : दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, एमपी में सर्द हवा और हल्की बारिश
इंदौर हाईकोर्ट ने छुट्टी के दिन की स्पेशल सुनवाई, नीट यूजी काउंसलिंग की उम्मीदवार को राहत
पेशाब पिलाने का आरोप
सोनू और आलोक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि तीसरे आरोपी छोटू की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित को जबरन पेशाब पिलाने का जो आरोप लगाया गया है। इसकी पुष्टि मेडिकल जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की पुलिस कार्रवाई तय होगी।
बिना देरी किए जांच पूरी करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari