हरदा में दलित परिवार को मंदिर में एंट्री से रोका, पुजारी ने दी गालियां, ग्रामीण बोला- जल चढ़ाने से पंडित नहीं बन जाओगे, वही रहोगे

Rahul Garhwal | Sept 27, 2023, 24:00 IST
Share
हरदा में दलित परिवार को मंदिर में एंट्री से रोका, पुजारी ने दी गालियां, ग्रामीण बोला- जल चढ़ाने से पंडित नहीं बन जाओगे, वही रहोगे
हरदा में दलित परिवार को मंदिर में एंट्री से रोका, पुजारी ने दी गालियां, ग्रामीण बोला- जल चढ़ाने से पंडित नहीं बन जाओगे, वही रहोगे

हरदा में दलित परिवार को मंदिर में एंट्री करने से रोक दिया गया। पुजारी ने गालियां दी। एक ग्रामीण ने कहा जल चढ़ाने से पंडित नहीं बन जाओगे, जो हो वही रहोगे।

अखिलेश मालवीय, HARDA. हरदा के रातातलाई गांव में दलित परिवार की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने से रोका गया। पुजारी ने दलित परिवार के साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद दलित परिवार ने पुलिस से शिकायत करके FIR की मांग की। रातातलाई कृषि मंत्री कमल पटेल का गृह ग्राम है।

पहले बाहर से ही जल चढ़ाता था दलित परिवार

जानकारी के मुताबिक पहले दलित परिवार मंदिर के बाहर से ही जल चढ़ाते थे। वे मंदिर के अंदर स्वयं ही प्रवेश नहीं करते थे। आज जब महिलाओं ने मंदिर में एंट्री करने की कोशिश की तो पुजारी ने इसका विरोध किया। इसके बाद महिलाओं के परिवार के लोग आ गए, जिनके साथ पुजारी ने गाली-गलौज की।

एक ग्रामीण ने ही फेंकी पूजा की थाली

पीड़ित महिला ने बताया कि वे मंगलवार को ग्राम रातातलाई में अहिरवार समाज की कुछ महिलाओं और अपने बेटे के साथ सार्वजनिक बजरंग मंदिर और शीतला माता मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने गई हुई थी। इस एक ग्रामीण नारायण ने उन्हें मंदिर में प्रवेश करने से रोका और गाली-गलौज की। उसने पूजा की थाली भी फेंक दी।

ये खबर भी पढ़िए..

मध्यप्रदेश के स्कूलों में भी धर्म के नाम पर हो रहा भेदभाव, इंदौर-शाजापुर में तिलक पर आपत्ति, दमोह में धर्मांतरण का मामला

'जल चढ़ाने से पंडित नहीं बन जाओगे, जो हो वही रहोगे'

वायरल वीडियो में एक अन्य ग्रामीण नारायण भी पुजारी की बातों का समर्थन करता नजर आया। नारायण का दलित परिवार से कहना था कि जल चढ़ाने से पंडित नहीं बन जाओगे, जो हो वही रहोगे। उस शख्स ने भी जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इस घटना के बाद से अहिरवार समाज में आक्रोश है। पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

Tags:
  • Caste discrimination in Harda
  • Dalit family stopped from entering the temple
  • priest abused
  • complaint to police
  • हरदा में जातिगत भेदभाव
  • दलित परिवार को रोका
  • मंदिर में एंट्री से रोका
  • पुजारी ने दी गालियां
  • पुलिस से शिकायत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा