इंदौर के डेली कॉलेज परिसर में राजनीतिक कार्यक्रम पर बवाल, सीनियर एडवोकेट अजय बगड़िया ने लिखी चिट्ठी
Amresh Kushwaha | Sept 14, 2025, 13:39 IST
Daly-college-indore-political-event-controversy
मध्यप्रदेश, इंदौर के डेली कॉलेज में राजनीतिक दल का कार्यक्रम और भगवा झंडों के विवाद से उठे कॉलेज की तटस्थता और परंपरा पर सवाल। जानें क्या है पूरा मामला...
देश के चुनिंदा पुराने और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शुमार डेली कॉलेज इंदौर इन दिनों विवादों में उलझा हुआ है। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने हाल ही में अपने ऑडिटोरियम को एक राजनीतिक दल और उससे जुड़े संगठनों के कार्यक्रम के लिए उपलब्ध कराया। यही नहीं, कार्यक्रम के दौरान परिसर के भीतर और बाहर भगवा झंडे भी लगाए गए। आइए जानते हैं डेली कॉलेज विवाद के बारे में विस्तार से..
सीनियर
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के डेली कॉलेज में 77 साल बाद नियमों में होगा बड़ा बदलाव, नहीं चलेगी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की मनमानी
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर के डेली कॉलेज में अंदरूनी कलह... चंडोक का इस्तीफा, हेड गर्ल ने लगाए सनसनीखेज आरोप, खुले खत में कई खुलासे
इधर पूर्व छात्रों का कहना है कि डेली कॉलेज गवर्निंग बॉडी ने पहले ही एक प्रस्ताव पास कर यह तय किया था कि कॉलेज परिसर का इस्तेमाल किसी राजनीतिक कार्यक्रम के लिए नहीं होगा। सवाल यह है कि इस स्पष्ट नियम के बावजूद यह आयोजन कैसे अनुमति पा गया?
बगड़िया का कहना है कि इस निर्णय से संस्था के अराजनीतिक होने की प्रतिष्ठा को धक्का लगा है और यह कदम कॉलेज को भविष्य में विवादों का अड्डा बना सकता है।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश, इंदौर के डेली कॉलेज में हुई कासलीवाल ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 की शुरुआत
बता दें कि इंदौर के डेली कॉलेज, जिसकी नींव 1882 में रखी गई थी, महज इंदौर ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य भारत में शिक्षा और निष्पक्षता का प्रतीक माना जाता रहा है। इस संस्था के पूर्व छात्र नौकरशाही, राजनीति, न्यायपालिका और विदेश सेवा जैसे ऊंचे पदों पर रहे हैं। ऐसे में परिसर में किसी एक राजनीतिक विचारधारा से जुड़ी गतिविधि होना संस्था की छवि के लिए ठीक नहीं है।
पूर्व छात्रों का मानना है कि इससे कॉलेज की छवि एक स्वतंत्र और निष्पक्ष शैक्षणिक संस्थान के बजाय किसी विशेष धारा से जुड़े संगठन की तरह बनने का खतरा है।
ये खबर भी पढ़िए...नए रंग, नई ऊर्जा: डेली कॉलेज में धीरूभाई अंबानी ऑडिटोरियम का भव्य लोकार्पण
अजय बगड़िया ने अपने पत्र के अंत में लिखा कि कॉलेज प्रशासन को तुरंत आत्ममंथन कर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटना आगे दोबारा न हो।
उनका कहना है कि कॉलेज की गरिमा और विरासत सौ साल से ज्यादा पुरानी है। इसे थोड़े से राजनीतिक नजदीकी के लिए दांव पर लगाना, इतिहास के साथ अन्याय होगा।
सीनियर एडवोकेट अजय बगड़िया ने जताई आपत्ति
यह पूरा मामला तब सुर्खियों में आया, जब 1986 बैच के पूर्व छात्र और हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट अजय बगड़िया ने कॉलेज प्राचार्य को पत्र लिखकर इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि यह कदम न सिर्फ कॉलेज की तटस्थता पर सवाल उठाता है, बल्कि 150 साल से भी पुरानी इस संस्था की साख को ठेस पहुंचाने वाला है।
डेली कॉलेज पर आरोप क्या हैं?
- कॉलेज ऑडिटोरियम में राजनीतिक दल से जुड़ा कार्यक्रम हुआ।
- परिसर के कई हिस्सों में भगवा रंग के झंडे लगाए गए।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर के डेली कॉलेज में अंदरूनी कलह... चंडोक का इस्तीफा, हेड गर्ल ने लगाए सनसनीखेज आरोप, खुले खत में कई खुलासे
प्रबंधन पर उठे सवाल
बगड़िया का कहना है कि इस निर्णय से संस्था के अराजनीतिक होने की प्रतिष्ठा को धक्का लगा है और यह कदम कॉलेज को भविष्य में विवादों का अड्डा बना सकता है।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश, इंदौर के डेली कॉलेज में हुई कासलीवाल ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 की शुरुआत
आखिर क्यों बढ़ा विवाद?
पूर्व छात्रों का मानना है कि इससे कॉलेज की छवि एक स्वतंत्र और निष्पक्ष शैक्षणिक संस्थान के बजाय किसी विशेष धारा से जुड़े संगठन की तरह बनने का खतरा है।
ये खबर भी पढ़िए...नए रंग, नई ऊर्जा: डेली कॉलेज में धीरूभाई अंबानी ऑडिटोरियम का भव्य लोकार्पण
पूर्व छात्र की चेतावनी
उनका कहना है कि कॉलेज की गरिमा और विरासत सौ साल से ज्यादा पुरानी है। इसे थोड़े से राजनीतिक नजदीकी के लिए दांव पर लगाना, इतिहास के साथ अन्याय होगा।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava