दमोह में नशे में धुत ASI की गुंडागर्दी: महिला और बच्चों को भी नहीं, SP ने किया लाइन अटैच
Rohit Sahu | May 07, 2025, 14:44 IST
ASI DAMOH
दमोह में शराब के नशे में धुत एएसआई ने टीकमगढ़ की एक फैमिली पर कहर ढाया। महिला-बच्चों के बाल खींचकर पीटा, भीड़ ने लगाए पुलिस मुर्दाबाद' के नारे।
दमोह कोतवाली के एएसआई योगेंद्र गायकवाड़ ने मंगलवार रात ऐसा व्यवहार किया, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाए। बताया जा रहा है कि वो नशे में धुत था और सड़क पर मामूली बात को लेकर उसने टीकमगढ़ की एक फैमिली के साथ मारपीट शुरू कर दी।
यह घटना रात करीब 10:30 बजे की है, जब जबलपुर से टीकमगढ़ जा रही एक फैमिली की कार दमोह शहर के अस्पताल चौराहे के पास पहुंची थी। इसी दौरान गुस्से से तमतमाए एएसआई ने परिवार को घसीटकर पीटना शुरू कर दिया।
कार में एक महिला और चार छोटे बच्चे भी मौजूद थे। लेकिन एएसआई की हैवानियत यहीं नहीं रुकी। उसने महिला के हाथ जोड़ने और बच्चों के रोने की भी अनदेखी करते हुए उन सभी के साथ भी बदसलूकी की।
एएसआई ने महिला और बच्चों के बाल खींचे, चांटे मारे और उन्हें भी गालियां देने से पीछे नहीं हटा। यह पूरा वाकया देख वहां मौजूद लोग सन्न रह गए और विरोध में 'दमोह पुलिस मुर्दाबाद' के नारे लगाने लगे।
आसपास खड़े लोगों ने जब एएसआई की करतूत देखी तो तुरंत विरोध किया और पीड़ित परिवार की मदद की। इस बीच कोतवाली टीआई मनीष कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने आरोपी एएसआई योगेंद्र गायकवाड़ को तत्काल लाइन अटैच कर दिया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि एएसआई का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया, जिससे शराब पीने की पुष्टि नहीं हो सकी।
घटना के बाद पीड़ित परिवार इतना डरा हुआ था कि बिना किसी शिकायत दर्ज कराए ही वहां से चला गया। महिला लगातार रो रही थी और कह रही थी कि वो किसी कार्रवाई में नहीं पड़ना चाहती।
यह भी पढ़ें...इंदौर दबंग दुनिया के सीईओ मजुपुरिया को जमानत, कोर्ट में आया वाधवानी के कारण की गिरफ्तारी
पूरे मामले पर एएसआई का कहना था कि कार से किसी ने थूका और उसके छींटे उसके मुंह पर आ गए, इसी से वो गुस्से में आ गया। लेकिन क्या ये वजह किसी परिवार के साथ इस तरह की बर्बरता को सही ठहरा सकती है?
यह भी पढ़ें...पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत के आरोपी फर्जी डॉक्टर की पुलिस रिमांड खत्म, दमोह जेल भेजा
thesootr links
पुलिस की गुंडई | एमपी पुलिस | SP श्रुतकीर्ति सोमवंशी | Damoh SP Shrut Kirti Somvanshi | SP Shrutkirti Somvanshi | Damoh News
यह घटना रात करीब 10:30 बजे की है, जब जबलपुर से टीकमगढ़ जा रही एक फैमिली की कार दमोह शहर के अस्पताल चौराहे के पास पहुंची थी। इसी दौरान गुस्से से तमतमाए एएसआई ने परिवार को घसीटकर पीटना शुरू कर दिया।
कार से थूकने पर भड़का एएसआई
फैमिली की कार चला रहे युवक ने खिड़की से थूका, जिससे कुछ छींटे एएसआई योगेंद्र गायकवाड़ पर आ गिरे। इसी बात से बौखलाए एएसआई ने पहले जिला जेल के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई की। युवक किसी तरह जान बचाकर कार लेकर भागा तो एएसआई ने बाइक से पीछा किया और अस्पताल चौराहे पर दोबारा उन्हें रोक लिया।
महिला और बच्चों को भी चांटे मारे, बाल खींचे
एएसआई ने महिला और बच्चों के बाल खींचे, चांटे मारे और उन्हें भी गालियां देने से पीछे नहीं हटा। यह पूरा वाकया देख वहां मौजूद लोग सन्न रह गए और विरोध में 'दमोह पुलिस मुर्दाबाद' के नारे लगाने लगे।
TI मौके पर पहुंचे
एसपी ने एएसआई को किया लाइन अटैच
डर के कारण शिकायत नहीं की
यह भी पढ़ें...इंदौर दबंग दुनिया के सीईओ मजुपुरिया को जमानत, कोर्ट में आया वाधवानी के कारण की गिरफ्तारी
एएसआई का तर्क मेरे मुंह पर थूक के छींटे आए
यह भी पढ़ें...पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत के आरोपी फर्जी डॉक्टर की पुलिस रिमांड खत्म, दमोह जेल भेजा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पुलिस की गुंडई | एमपी पुलिस | SP श्रुतकीर्ति सोमवंशी | Damoh SP Shrut Kirti Somvanshi | SP Shrutkirti Somvanshi | Damoh News
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman