इंदौर दबंग दुनिया के सीईओ मजुपुरिया को जमानत, कोर्ट में आया वाधवानी के कारण की गिरफ्तारी
Sanjay Gupta | May 07, 2025, 13:35 IST
indore-ceo-pankaj-majupuria-granted-bail-gst-case
इंदौर के दबंग दुनिया समाचार पत्र के सीईओ पंकज मजुपुरिया को जीएसटी चोरी के मामले में जमानत मिल गई है। उन्हें 1 मई को तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन जिला कोर्ट ने अब उन्हें जमानत दे दी।
जीएसटी में 500 करोड़ की ड्यूटी चोरी के संबंध में डीजीजीआई की कार्रवाई में घिरे किशोर वाधवानी ने अपने कर्मचारियों को उलझाने में भी कोई कसर नहीं रखी है। एक मई को दबंग दुनिया समाचार पत्र के सीईओ पंकज मजुपुरिया को इंदौर की तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में उन्हें अब जिला कोर्ट ने जमानत दे दी है और इस दौरान उनकी गिरफ्तारी का कारण सिर्फ किशोर वाधवानी का होना सामने आया।
खबर यह भी...किशोर वाधवानी केस में इंदौर पुलिस पर DGGI के गंभीर आरोप, कोर्ट में किया ये खुलासा
![d01f92b8-6ec]()
![42f9abc8-c0e]()
वहीं वाधवानी के मामले में उनके खिलाफ दर्ज विभिन्न केस की भी जानकारी पुलिस ने कोर्ट में पेश की है। इसमें बताया गया कि किशोर वाधवानी पर यह केस हैं-
किशोर और नीतेश वाधवानी पर 500 करोड़ की जीएसटी चोरी के साथ आरोप है कि इन्होंने सरकार के साथ धोखाधड़ी की है। सर्कुलेशन केवल 6-8 हजार कॉपी थी जिसे 60 हजार से एक लाख प्रति दिन दिखाया गया और सरकार से विविध छूट और लाभ लिए गए। साथ ही फर्जी इनवाइस जारी हुए और फर्जी विज्ञापन बताकर अपने अन्य धंधे की कमाई और जीएसटी चोरी की राशि को इन फर्जी इनवाइस और विज्ञापनों के जरिए नंबर एक में तब्दील किया गया। जबकि अखबार में कोई ऐसे विज्ञापन प्रकाशित ही नहीं हुए। इस तरह करोड़ों की आय इनवाइस के जरिए मिलना दिखाई गई।
दबंग दुनिया प्रा.लि | Indore News | MP News | गुटखा किंग किशोर वाधवानी | Kishore Wadhwani
इसलिए हुए वाधवानी के कारण गिरफ्तार
फरवरी 2021 में डीजीजीआई ने तुकोगंज थाने में किशोर वाधवानी, नीतेश वाधवानी और अन्य के खिलाफ 400 बीसी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। इस मामले में हाईकोर्ट इंदौर ने 13 मार्च को पुलिस को दो माह में जांच पूरी करने के आदेश दिए हैं। वहीं किशोर वाधवानी 12 अप्रैल और नीतेश वाधवानी 29 मार्च को अग्रिम जमानत ले चुके हैं। वहीं जीएसटी चोरी के मामले में भी पहले हाईकोर्ट से जमानत ले चुके हैं। इस दौरान कोर्ट में बताया गया कि किशोर वाधवानी द्वारा सात और 16 अप्रैल 2025 में पत्र लिखे थे, इसके आधार पर मजुपुरिया को गिरफ्तार किया गया। लेकिन किशोर और नीतेश दोनों का एफआईआर में नाम था और दोनों को ही कोर्ट 50-50 हजार के मुचलके पर जमानत दे चुकी है, तो ऐसे में इसमें भी परिस्थिति वही है और मजुपुरिया का तो नाम भी एफआईआर में नहीं था। इसलिए उन्हें जमानत दी जाती है। मजुपुरिया को भी 50 हजार के मुचलके पर जमानत मिली है।
वाधवानी के आपराधिक रिकॉर्ड भी लिस्ट आई सामने
d01f92b8-6ec
42f9abc8-c0e
वहीं वाधवानी के मामले में उनके खिलाफ दर्ज विभिन्न केस की भी जानकारी पुलिस ने कोर्ट में पेश की है। इसमें बताया गया कि किशोर वाधवानी पर यह केस हैं-
- अपराध क्रमांक 902/11- बाणगंगा थाने में 392, 342, 506, 394 धाराएं
- अपराध क्रमांक 321/21- विजयनगर थाना, धारा 377, 366, 34
- अपराध क्रमांक 188/18- एमपी नगर भोपाल- 377, 366, 34
- अपराध क्रमांक 381/20- एमपी नगर भोपाल- 294, 506 और 344
- अपराध क्रमांक 631/20- एमपी नगर भोपाल- 354, 506, 34 धारा
वाधवानी पर इस तरह फर्जीवाड़े के आरोप
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
दबंग दुनिया प्रा.लि | Indore News | MP News | गुटखा किंग किशोर वाधवानी | Kishore Wadhwani
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj