हेलीकॉप्टर नहीं, एंबुलेंस ही दे दो सरकार- दमोह का ये वीडियो उजागर कर रहा सारी सच्चाई

Pratibha ranaa | May 21, 2024, 12:38 IST
Share
Damoh District hospital
Damoh District hospital

मध्‍य प्रदेश के दमोह जिला मुख्यालय का जहां घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस नहीं मिल सकी। थकहार कर घरवाले घायल बुजुर्ग को मालवाहक ऑटो से ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जिला अस्पताल में शासन प्रशासन कितनी भी सुविधा देने की बात कहे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाहियां कभी भी कम नहीं होंगी। इस वजह से लोगों को सरकार द्वारा मिल रही सुविधाओं का लाभ सही तरीके से नहीं मिल पाता है। यही कारण है कि आए दिन किसी न किसी कारण से मानवता को शर्मसार होना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हाल दमोह जिला मुख्यालय में देखने को मिला। यहां घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस नहीं मिल सकी। थकहार कर घरवाले घायल बुजुर्ग को मालवाहक ऑटो से ले गए। ( Damoh Hospital News )

बुजुर्ग को ऑटो पर सामान के ऊपर लिटाकर ले गए

दमोह जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग की इमरजेंसी सेवाएं सीएमएचओ और सिविल सर्जन की लापरवाही के मामले लगातार सामने आ रहे है। अब हाल ही में अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। दमोह जिला अस्पताल में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के बाद घर ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिला। बार- बार गुजारिश की थकहार घरवाले घायल बुजुर्ग को परिजन मालवाहक ऑटो पर सामान के ऊपर लिटाकर ले गए। ऐसे में प्रशासन अब बस जांच के आदेश दे रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...मरीज को स्ट्रेचर से सीमेंट की बेंच पर ऐसे पटका मानो… दमोह के अस्पताल का यह वीडियो देखकर आप भी सिहर जाएंगे

दमोह के सरकारी अस्पताल में घायल युवक के साथ अमानवीय बर्ताव

हाल ही में दमोह जिला अस्पताल प्रबंधन का एक अमानवीय चेहरा सामने आया था। यहां एक वार्ड बॉय, घायल युवक को स्ट्रेचर से सीमेंट की बेंच पर पटकता हुआ दिखाई दे रहा था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद सीएमएचओ ने इस मामले की जांच के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। कहा जा रहा है कि घायल युवक शराब के नशे में था। ( damoh district hospital )

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

https://www.youtube.com/watch?v=sja25EMb9ps

Tags:
  • Damoh Hospital News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा