मिशन हॉस्टिपटल का लाइसेंस रद्द, फर्जी डॉक्टर ने यहीं सर्जरी कर दी थी 7 को मौत

Sandeep Kumar | Apr 16, 2025, 17:37 IST
Share
mission-hospital-license
mission-hospital-license

दमोह के मिशन अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को अगले तीन दिन में जिला अस्पताल में शिफ्ट करने के दिशा निर्देश दिए है।

MP NEWS : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मिशन अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। यह कदम अस्पताल में 7 मरीजों की मौत के आरोपों के बाद उठाया गया है। दमोह के CMHO मुकेश जैन ने अस्पताल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सीएमएचओ का आरोप है कि अस्पताल में लाइसेंस रिन्यूअल के लिए आवश्यक दस्तावेजों को जमा नहीं किया गया है। साथ ही अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की कमी है।

रिन्यूअल के लिए एक सप्ताह का था समय

CMHO मुकेश जैन ने बताया कि मिशन अस्पताल को लाइसेंस रिन्यूअल के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। अस्पताल प्रबंधन द्वारा मांगे गए दस्तावेज ऑनलाइन जमा नहीं किए गए थे, जिससे अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, अस्पताल में लैब टेक्नीशियन और कार्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं की गई थी, जो इसके संचालन के लिए आवश्यक थे।

ये खबर भी पढ़िए... वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: सिब्बल ने नए कानून की खामियां गिनाईं

मरीजों की शिफ्टिंग

CMHO के आदेश पर अस्पताल में मौजूद सभी मरीजों को 3 दिन के भीतर जिला अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि, वर्तमान में अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है, और अब अस्पताल में नए मरीजों का इलाज पूरी तरह से रोक दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए... कांग्रेस में जान फूंकने राहुल गांधी का नया फार्मूला, इस राज्य से शुरू होगी कवायद

CMHO को अपनी नौकरी का डर

मिशन अस्पताल की प्रबंधक पुष्पा खरे ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के लाइसेंस का रिन्यूअल 14 अप्रैल को किया गया था। अस्पताल के पास अभी तक कोई आधिकारिक पत्र नहीं आया है, जिसमें लाइसेंस निलंबन की जानकारी दी गई हो। उनका कहना था कि सीएमएचओ को अपनी नौकरी का डर है, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है।

ये खबर भी पढ़िए... Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए गुड न्यूज, सीएम मोहन ने जारी की 23वीं किस्त

ऐसे चर्चा में आया था मिशन अस्पताल

दरअसल, दमोह का मिशन अस्पताल 10 दिन पहले करीब 6 अप्रैल को चर्चा में आया था। अस्पताल के फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव ने खुद को डॉ. एन जॉन केम बताते हुए इसी अस्पताल में 15 हार्ट की सर्जरी की थी। नरेंद्र यादव पर आरोप है कि दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच हुए इन ऑपरेशनों में 7 मरीजों की मौत हो चुकी थी। उस समय सीएमएचओ डॉ. मुकेश जैन और डीएचओ डॉ. विक्रम चौहान ने जांच में दो मौतों की पुष्टि की थी। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी डॉ. नरेंद्र यादव फरार हो गया था। इसके बाद उसे प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था।

ये खबर भी पढ़िए... देशी - विदेशी शराब आज से एक ही दुकान पर मिलेगी, नया सिस्टम लागू

Tags:
  • MP News
  • दमोह
  • मध्य प्रदेश
  • CMHO
  • नरेंद्र यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा