पति की प्रताड़ना से तंग आकर CSP ख्याति मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

Sandeep Kumar | Jun 02, 2025, 23:21 IST
Share
damoh-officer-dispute-khyati
damoh-officer-dispute-khyati

ख्याति मिश्रा ने बताया कि उनके पति शैलेंद्र चाहते हैं कि वह नौकरी छोड़कर घर में सिर्फ ‘दासी’ बनकर रहें। उन्होंने कहा कि पति की सबसे बड़ी कुंठा यह है कि वह उनसे ऊंचे पद पर हैं...

MP News: दमोह तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा, उनकी पत्नी CSP ख्याति मिश्रा और एआईजी अविजीत रंजन का विवाद फिर सुर्खियों में है। CSP ख्याति मिश्रा ने कहा कि उनके पति उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दासी बनाना चाहते हैं। वहीं तहसीलदार का आरोप है कि अविजीत रंजन ने ख्याति को अपने प्रभाव में ले लिया है। वह केवल अविजीत के कहे अनुसार बोलती हैं। तहसीलदार ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात सीएसपी बंगले पर उनकी मां, चाची और सास-ससुर के साथ मारपीट की।

पति नहीं चाहता मैं नौकरी करूं : ख्याति

ख्याति मिश्रा ने बताया कि उनके पति शैलेंद्र चाहते हैं कि वह नौकरी छोड़कर घर में सिर्फ ‘दासी’ बनकर रहें। उन्होंने कहा कि पति की सबसे बड़ी कुंठा यह है कि वह उनसे ऊंचे पद पर हैं-एक सीएसपी, जबकि शैलेंद्र तहसीलदार हैं। उनका दावा है कि नौकरी में चयन के बाद से एक भी दिन ऐसा नहीं बीता जब घर का माहौल सामान्य रहा हो। हर छोटी बात पर मारपीट, गाली-गलौज और डराने-धमकाने की घटनाएं आम हो गई हैं।

ये खबर भी पढ़िए... सीएसपी ख्याति मिश्रा के पारिवारिक विवाद में पुलिस की कार्रवाई से बवाल

पति के अवैध संबंधों का भी आरोप

ख्याति ने यह भी दावा किया कि उनके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। उनका कहना है कि वह अक्सर कार्यस्थल से गायब रहते हैं और घर की कोई जिम्मेदारी नहीं निभाते। जब ख्याति का ट्रांसफर अमरपाटन हुआ, तब पति ने उसे अपनी सिफारिश बताकर नियंत्रण का प्रयास किया। ख्याति ने तीखा सवाल उठाया अगर वह इतनी बुरी हैं तो उन्हें छोड़ क्यों नहीं देते? क्यों हर दिन उन्हें नीचा दिखाने और तोड़ने की कोशिश की जाती है?

ये खबर भी पढ़िए... सीएसपी ख्याति मिश्रा के बंगले पर रात 3 बजे हंगामा, पति तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा से हाथापाई

गोली मारने की धमकी तक दी: ख्याति मिश्रा

csp khyati mishra के अनुसार, जब भी वह प्रताड़ना के खिलाफ आवाज उठाती हैं, शैलेंद्र उन्हें गोली मारने तक की धमकी देते हैं। एक अधिकारी होते हुए भी उन्हें अपने ही घर में डर के माहौल में जीना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पति की सबसे बड़ी पीड़ा है कि वह एक महिला होकर भी उनसे वरिष्ठ पद पर हैं।

ये खबर भी पढ़िए... SP अविजित कुमार पर CSP को ब्लैकमेल करने के आरोप, तहसीलदार पति ने मांगी DGP से मदद

ये खबर भी पढ़िए... IPS Transfers : CSP ख्याति मिश्रा विवाद में कटनी SP का ट्रांसफर, 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

अविजीत रंजन को हटाया गया

इस विवाद में पूर्व कटनी आईपीएस अविजीत रंजन का नाम ख्याति के व्यवहार को प्रभावित करने वाले के रूप में सामने आया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें तुरंत कटनी एसपी पद से हटाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया। सीएम ने कहा कि उनका व्यवहार लोकसेवा के मूल्यों के खिलाफ है। यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • दमोह
  • कटनी
  • csp khyati mishra
  • तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा
  • आईपीएस अविजीत रंजन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज