दरबार Congress छोड़ रहे इसलिए कुनबा बचाने निष्कासित नेताओं को फिर लिया अंदर, देपालपुर में मोती सिंह को पहले ही ले चुके
Jitendra Shrivastava | Mar 14, 2024, 19:22 IST
thesootr
मध्यप्रदेश में इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव यादव ने 'द सूत्र' से कहा कि हां दरबार के बीजेपी में जाने का है, लेकिन वह अब वैसे भी कांग्रेस के साथ नहीं थे। हमने अपने कुछ नेताओं को वापस पार्टी में लिया है और उनका निष्कासन रद्द कर दिया है।
संजय गुप्ता, INDORE. कांग्रेस (Congress) से दो बार के महू से विधायक अंतर सिंह दरबार शुक्रवार, 15 मार्च को बीजेपी में जा रहे हैं। उनके साथ ही पंकज संघवी के भी बीजेपी में जाने की चर्चा है। वहीं कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में जाने के बीच कुनबा बचाने में जुट गई है और इसके लिए उसे फिर निष्कासित नेता याद आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण महू से लेकर देपालपुर तक कई नेताओं को बाहर किया था। अब महू में निष्कासित आठ नेताओं का निष्कासन निरस्त कर फिर से पार्टी में लेने का आदेश जारी हो गया है।
इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव यादव की तरफ से निष्कासन रद्द करने का पत्र जारी हुआ है। उन्होंने 'द सूत्र' से कहा कि हां दरबार के बीजेपी में जाने का है, लेकिन वह अब वैसे भी कांग्रेस के साथ नहीं थे। हमने अपने कुछ नेताओं को वापस पार्टी में लिया है और उनका निष्कासन रद्द कर दिया है। पत्र में लिखा है कि विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिन नेताओं का निष्कासन किया गया है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार इंदौर जिला कांग्रेस द्वारा निष्कासन निरस्त किया जाता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
शंकर लालवानी को ही टिकट देना था तो फिर होल्ड किया क्यों? महिला के नाम से पीछे क्यों हटी बीजेपी
नहीं बढ़ा DA, MP cabinet में अनदेखी से कर्मचारी हुए लामबंद,देंगे धरना
PM Shri Heli service शुरू, पहले यात्री बन कैलाश औंकारेश्वर पहुंचे
MP Transfer : प्रियंका दास को स्वास्थ्य आयुक्त का प्रभार
कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अंतरसिंह दरबार की मदद करने का आरोप इन नेताओं पर लगा था। तब कहा गया था कि ये नेता कांग्रेस प्रत्याशी की मदद नहीं कर रहे हैं। दरबार का सहयोग कर कांग्रेस प्रत्याशी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पार्टी विरोधी गतिविधि के मद्देनजर इन नेताओं को तब निष्कासित कर दिया गया।
इसी तरह देपालपुर में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण मोती सिंह पटेल को बाहर किया गया था। लेकिन जैसे ही पूर्व विधायक विशाल पटेल ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा, अगले ही दिन कांग्रेस ने मोती सिंह को वापस पार्टी में ले लिया और निष्कासन रद्द कर दिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जारी किया पत्र

इन नेताओं को लिया फिर वापस
- विजय नौलखा, कार्यवाहक अध्यक्ष, महू शहर
- नारायण पटेल
- बैकुंठ पटेल मेण
- भुरु अन्नौर, जिला पंचायत सदस्य
- मुश्ताक खान, पूर्व सरपंच डोंगरगांव
- दिनेश पंचोली, महू शहर
- प्रवीण पाटिल, युवा कांग्रेस महू शहर
- सचिन गुप्ता, महू शहर
दरबार के लिए काम करने का था आरोप
कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अंतरसिंह दरबार की मदद करने का आरोप इन नेताओं पर लगा था। तब कहा गया था कि ये नेता कांग्रेस प्रत्याशी की मदद नहीं कर रहे हैं। दरबार का सहयोग कर कांग्रेस प्रत्याशी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पार्टी विरोधी गतिविधि के मद्देनजर इन नेताओं को तब निष्कासित कर दिया गया।
देपालपुर में मोती सिंह को ले चुके वापस
इसी तरह देपालपुर में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण मोती सिंह पटेल को बाहर किया गया था। लेकिन जैसे ही पूर्व विधायक विशाल पटेल ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा, अगले ही दिन कांग्रेस ने मोती सिंह को वापस पार्टी में ले लिया और निष्कासन रद्द कर दिया।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA