दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे

Sourabh Bhatnagar | Jul 02, 2026, 13:34 IST
Share
दतिया उपचुनाव
दतिया उपचुनाव

चुनाव आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया है। एमपी की दतिया सीट पर भी विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। तीनों सीटों पर 30 जुलाई को वोटिंग और 3 अगस्त को नतीजे आएंगे।

दतिया सीट से 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र भारती जीते थे। अप्रैल 2026 में अदालत के एक फैसले के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी।

चुनाव प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इस दिन राजपत्र में अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 13 जुलाई तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे।

नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई को होगी। उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा।

मतगणना 3 अगस्त को होगी। चुनाव आयोग के अनुसार पूरी चुनाव प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।

17d6b3d0-349
17d6b3d0-349


क्या है पूरा मामला?

इसी साल 2 अप्रैल को कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में दोषी ठहराया गया था। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी।

हालांकि, कोर्ट ने 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी थी। नियमों के मुताबिक, किसी विधायक को दो साल या उससे ज्यादा की सजा होने पर उसकी विधानसभा सदस्यता अपने आप खत्म हो जाती है।

इसी मामले में सह-आरोपी रघुवीर शरण प्रजापति को भी तीन साल की सजा सुनाई गई थी। बाद में कोर्ट ने उन्हें भी जमानत दे दी थी।

अदालत ने राजेंद्र भारती को आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में दोषी माना था। इनमें आईपीसी की धारा 120बी, 420, 467, 468 और 471 शामिल थीं।

राजेंद्र भारती ने अपने खिलाफ चल रहे इस मामले को ग्वालियर की एमपी-एमएलए कोर्ट से दिल्ली ट्रांसफर कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी।

https://www.youtube.com/watch?v=kIfV3DEfJ94

नरोत्तम मिश्रा बीजेपी से प्रबल दावेदार

दतिया विधानसभा सीट पर बीजेपी की ओर से पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दतिया उपचुनाव केवल एक सीट की लड़ाई नहीं रहेगा। यह मुकाबला सीधे तौर पर भाजपा और कांग्रेस की साख से जुड़ सकता है।

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि पिछली बार कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Datia news) को कड़े मुकाबले में हराया था। ऐसे में यह मुकाबला हार का हिसाब और जीत बचाने की रणनीति के बीच बदल सकता है।

भाजपा के लिए क्यों अहम है दतिया सीट?

दतिया लंबे समय तक डॉ. नरोत्तम मिश्रा का मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जाता रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां मिली हार भाजपा के लिए बड़ा झटका थी।

यही वजह है कि पार्टी अब इस सीट को पॉलिटिकल कमबैक के मौके के रूप में देख रही है। सूत्रों की मानें तो MP BJPइस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है और संगठन स्तर से लेकर बूथ रणनीति तक पर फोकस शुरू हो चुका है।

कांग्रेस भी बचाव की रणनीति में एक्टिव

दूसरी तरफ MP Congressभी दतिया सीट को आसानी से छोड़ने के मूड में नहीं दिख रही। राजेंद्र भारती की अयोग्यता के बाद बने हालात के बावजूद पार्टी स्थानीय नेटवर्क और सहानुभूति फैक्टर पर भरोसा कर सकती है। कांग्रेस की कोशिश होगी कि पिछले चुनाव की बढ़त को बरकरार रखा जाए और भाजपा की वापसी रणनीति को रोका जाए।

दतिया विधानसभा उप-चुनाव में क्या हो सकते हैं बड़े फैक्टर?

  • नरोत्तम मिश्रा बनाम पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता।
  • भाजपा के लिए खोई हुई सीट वापस लेने की चुनौती।
  • कांग्रेस के लिए सीट बचाने की प्रतिष्ठा।
  • संगठन बनाम स्थानीय समीकरण की लड़ाई।
  • उपचुनाव के जरिए प्रदेश की राजनीति को नया संदेश।

दतिया के अलावा इन सीटों पर भी चुनाव

बिहार की बांकीपुर सीट- यहां से विधायक नितिन नबीन ने इस्तीफा दिया था।

गुजरात की मांजलपुर सीट- यहां के विधायक योगेशभाई नारनदास पटेल का निधन हो गया था। तीनों सीटों पर अब नए विधायक चुने जाएंगे।

ईवीएम-वीवीपैट का इस्तेमाल

इस उपचुनाव में भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम (Electronic Voting Machine) का इस्तेमाल होगा। साथ में वीवीपैट (Voter Verified Paper Audit Trail) मशीनें भी लगेंगी। आयोग ने कहा कि सभी बूथों पर पर्याप्त मशीनें भेजी जा चुकी हैं। इससे मतदान निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होगा।

आचार संहिता लागू

जिन जिलों में ये सीटें आती हैं, वहां आदर्श आचार संहिता तुरंत लागू हो गई है। इसका मतलब है कि सरकार अब कोई नई योजना का ऐलान नहीं कर सकती। सरकारी संसाधनों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल नहीं होगा। आयोग की टीमें हर गतिविधि पर नजर रखेंगी।

c709ba78-2f0
c709ba78-2f0


37ab1bf4-6d1
37ab1bf4-6d1


1e6f3d78-675
1e6f3d78-675


82c3f3f0-e9e
82c3f3f0-e9e




ये खबरें भी पढ़ें...

दामोदर यादव का बड़ा हमला, बोले- नरोत्तम मिश्रा ने मेरी छवि खराब करने PIL डाली थी

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की वापसी का मौका या कांग्रेस की साख की परीक्षा?

News Strike: राजेंद्र भारती पर फैसले से पहले बीजेपी में बढ़ा नरोत्तम मिश्रा का दबदबा?

राजेंद्र भारती केस में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी, उधर नरोत्तम मिश्रा से मिले हेमंत खंडेलवाल

Tags:
  • MP Congress
  • MP BJP
  • चुनाव आयोग
  • नरोत्तम मिश्रा
  • Datia news
  • Datia
  • राजेंद्र भारती
  • पूर्व विधायक राजेंद्र भारती
  • दतिया विधानसभा उप-चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच