नरोत्तम को टिकट नहीं मिला तो BJP में विरोध तेज, जिलाध्यक्ष समेत नेताओं के इस्तीफे, हाईवे जाम

Pawan Modiya & Ratan Kumar Mishra | Published:
Share
दतिया उपचुनाव
दतिया उपचुनाव

दतिया उपचुनाव के लिए BJP का उम्मीदवार घोषित होते ही विरोध तेज हो गया है। नरोत्तम मिश्रा को टिकट देने की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने इस्तीफे की घोषणा की। महिलाओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया। ग्वालियर-झांसी हाईवे जाम हुआ।

    समझें क्या है पूरा मामला

    • BJP ने दतिया उपचुनाव में आशुतोष तिवारी को टिकट दिया।
    • नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने फैसले का विरोध किया।
    • जिलाध्यक्ष रघुवीरसिंह कुशवाहा ने खुला पत्र लिखा।
    • कई पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे की घोषणा की।
    • महिलाओं के प्रदर्शन से ग्वालियर-झांसी हाईवे जाम हुआ।
    रतन मिश्रा@ग्वालियर. दतिया विधानसभा उपचुनाव में BJP के उम्मीदवार चयन को लेकर विवाद बढ़ गया है। पार्टी ने आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में नाराजगी सामने आई है। समर्थकों का कहना है कि दतिया सीट पर नरोत्तम मिश्रा की मजबूत पकड़ रही है। टिकट बदलाव के विरोध में BJP के कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। अब यह मामला पार्टी संगठन के लिए चुनौती बन गया है।

    जिलाध्यक्ष ने लिखा खुला पत्र

    दतिया जिला भाजपा अध्यक्ष रघुवीरसिंह कुशवाहा ने BJP प्रदेश नेतृत्व को खुला पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने अपने साथ कई पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के इस्तीफे की घोषणा की है। उन्होंने लिखा कि जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी इस्तीफा दे रहे हैं।

    इस्तीफे का पत्र
    इस्तीफे का पत्र


    291 बूथ अध्यक्षों का भी जिक्र

    रघुवीरसिंह कुशवाहा ने पत्र में दतिया विधानसभा के छह मंडल अध्यक्षों का भी उल्लेख किया है। इसके अलावा मोर्चा अध्यक्षों, दतिया और बड़ौनी के पार्षदों के इस्तीफे की बात कही गई है। उन्होंने दतिया विधानसभा के 291 बूथ अध्यक्षों और उनकी कार्यकारिणी के साथ सामूहिक रूप से दायित्व छोड़ने की बात कही है। हालांकि, इस्तीफे की अंतिम स्थिति और स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।

    24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    कुशवाहा ने पार्टी नेतृत्व से नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी बनाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर फैसला नहीं बदला गया तो वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद विरोध और तेज किया जाएगा।

    ग्वालियर-झांसी हाईवे पर लंबा जाम

    टिकट बदलाव के विरोध में दतिया में प्रदर्शन भी हुआ। बड़ी संख्या में समर्थक सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाएं सड़क पर लेट गईं। इसके कारण यातायात प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों के विरोध के चलते ग्वालियर-झांसी हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर तक जाम लग गया।

    नरोत्तम का करियर खत्म करने की साजिश

    समर्थकों का आरोप है कि भाजपा नरोत्तम मिश्रा का राजनीतिक करियर खत्म करना चाहती है। जब ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाहा चुनाव हारे थे तो उन्हें लोकसभा का टिकट क्यों दिया गया। वहीं दूसरी तरफ नरोत्तम मिश्रा के चुनाव हारने के बाद उन्हें पूरी तरीके से अलग-थलग कर दिया गया है। उन्होंने राज्यसभा का टिकट मांगा लेकिन पार्टी ने नहीं दिया। लोकसभा का टिकट मांगा नहीं दिया। प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया और अब विधानसभा टिकट भी नहीं दिया। या उनके खिलाफ गहरी साजिश है। दतिया की जनता यह बर्दाश्त नहीं करेगी। समर्थकों कहना है कि वे आशुतोष तिवारी को नहीं पहचानते।

    कल दतिया बंद का आह्वान

    नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने शनिवार को दतिया बंद का आह्वान किया है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी का पूरे जिले में विरोध किया जाएगा और आशुतोष तिवारी का भी विरोध किया जाएगा। नरोत्तम दतिया सीट से लंबे समय तक BJP का प्रमुख चेहरा रहे हैं। उनके समर्थकों का मानना है कि क्षेत्र में उनका संगठन मजबूत है। इसलिए पार्टी को उन्हें ही उम्मीदवार बनाना चाहिए था। वहीं BJP ने आशुतोष तिवारी को टिकट देकर नए चेहरे पर भरोसा जताया है। अब पार्टी नेतृत्व के सामने पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ रखने की चुनौती है।

    ये खबरें भी पढ़ें...

    बैंक FD घोटाला: राजेंद्र भारती की याचिका खारिज, सजा बरकरार

    दतिया उपचुनाव : प्रचार में जुटे नरोत्तम को झटका, BJP ने आशुतोष को दिया टिकट

    राजेंद्र भारती केस में सुनवाई पूरी: HC में फैसला सुरक्षित, अब दतिया चुनाव पर नजर

    दतिया उपचुनाव: राजेंद्र भारती का बड़ा बयान- छोड़ा टिकट का दावा

    Tags:
    • BJP
    • नरोत्तम मिश्रा
    • दतिया
    • प्रदर्शन
    • विरोध
    • उपचुनाव
    • आशुतोष तिवारी
    सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

    By Arohi Raj

    सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
    सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

    By Aman Vaishnav

    सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
    शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

    By Aman Vaishnav

    शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
    न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

    By Aman Vaishnav

    न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
    ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

    By Aman Vaishnav

    ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
    MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

    By Aman Vaishnav

    MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
    जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

    By Neel Tiwari

    जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?