दतिया उपचुनाव: 71.44% वोटिंग, कम मतदान से भाजपा-कांग्रेस की बढ़ी बेचैनी

Ramanand Tiwari | Jul 30, 2026, 20:43 IST
Share
दतिया में 71.44% मतदान पर थमा उपचुनाव
दतिया में 71.44% मतदान पर थमा उपचुनाव

दतिया विधानसभा उपचुनाव का मतदान पूरा हो गया है। इस बार 71.44% वोटिंग दर्ज हुई। 2023 विधानसभा चुनाव के 79% मतदान से यह आंकड़ा कम है। कम मतदान प्रतिशत ने भाजपा और कांग्रेस दोनों की चिंता बढ़ा दी है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • दतिया उपचुनाव में 71.44% मतदान दर्ज।
  • 2023 के विधानसभा चुनाव का 79% मतदान रिकॉर्ड नहीं टूटा।
  • कम वोटिंग ने भाजपा और कांग्रेस दोनों की चिंता बढ़ाई।
  • 291 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
  • बारिश के बावजूद अंतिम घंटों में मतदान तेज हुआ।

उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण

दतिया विधानसभा उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो गया, लेकिन सबसे बड़ी चर्चा वोटिंग प्रतिशत को लेकर है। शाम 6 बजे तक सिर्फ 71.44% मतदान दर्ज हुआ, जो 2023 के विधानसभा चुनाव में हुए करीब 79% मतदान से काफी कम रहा। कम मतदान ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कम वोटिंग का फायदा आखिर किसे मिलेगा?

क्यों चर्चा में है दतिया का मतदान प्रतिशत?

मतदान के अंतिम घंटे तक उम्मीद थी कि इस बार भी वोटिंग का आंकड़ा पिछले विधानसभा चुनाव के करीब पहुंच जाएगा। लेकिन अंतिम आंकड़ा 71.44% पर ही सिमट गया। यही वजह है कि अब राजनीतिक दल बूथवार मतदान का गणित खंगालने में जुट गए हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जब मतदान प्रतिशत उम्मीद से कम रहता है, तब चुनावी नतीजों को लेकर सस्पेंस और बढ़ जाता है। यही कारण है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों खेमों में जीत-हार को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

दोपहर बाद बढ़ी मतदान की रफ्तार

दोपहर 3 बजे तक करीब 61% मतदान हुआ था। इसके बाद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या तेजी से बढ़ी। ग्रामीण इलाकों के कई मतदान केंद्रों पर 67 से 70 प्रतिशत तक मतदान दर्ज हुआ, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह आंकड़ा करीब 55 प्रतिशत रहा। उपरायं मतदान केंद्र पर लगभग 69% और एरई केंद्र पर करीब 66% मतदान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश आई, लेकिन मतदान नहीं रुका

दोपहर बाद कुछ देर बारिश जरूर हुई, लेकिन इसका मतदान पर खास असर नहीं पड़ा। बारिश थमते ही मतदाता फिर मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। अंतिम घंटों में कई बूथों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं।

291 मतदान केंद्रों पर रहा कड़ा सुरक्षा घेरा

पूरे विधानसभा क्षेत्र के 291 मतदान केंद्रों पर सीआरपीएफ और पुलिस बल की तैनाती रही। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए, जिसके चलते मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। दिनभर कहीं से भी किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

भाजपा और कांग्रेस ने ठोकी जीत की ताल

पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मतदान के बाद दावा किया कि प्रदेश सरकार के कामकाज के आधार पर जनता भाजपा के पक्ष में मतदान कर रही है। उन्होंने कांग्रेस के बूथ कैप्चरिंग के आरोपों को हार की आशंका से उपजा बताया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने कहा कि क्षेत्र में परिवर्तन का माहौल है और जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर रही है। उनका दावा है कि इस उपचुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

अब असली लड़ाई ईवीएम खुलने के दिन

मतदान खत्म होने के बाद अब पूरा फोकस मतगणना पर है। कम मतदान प्रतिशत ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। भाजपा अपने संगठन और सरकार के कामकाज पर भरोसा जता रही है, जबकि कांग्रेस बदलाव की लहर का दावा कर रही है। ऐसे में अब फैसला ईवीएम में कैद वोट ही करेंगे।

ये भी पढ़ें...

दतिया उपचुनाव: अपने ही बने चुनौती? दोनों दलों में क्रॉस वोटिंग का डर, संगठन अलर्ट

दतिया उपचुनाव: शाम पांच बजे तक 69.36% वोटिंग: कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को उठा ले गई पुलिस

दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राजेंद्र भारती, चुनाव आयोग को नोटिस

दतिया उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं, सत्ता-संगठन और भीतरघात की असली परीक्षा कल!

Tags:
  • नरोत्तम मिश्रा
  • दतिया
  • कम वोटिंग
  • उपचुनाव
  • दतिया उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा