दतिया उपचुनाव में सियासी ऑपरेशन! भाजपा में भीतरघात का डर, मौके की तलाश में कांग्रेस
Ramanand Tiwari | Jul 24, 2026, 22:37 IST
दतिया में सियासी ऑपरेशन
दतिया उपचुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह चुनाव सिर्फ एक सीट तक सीमित नहीं है। नतीजे नेताओं की सियासी ताकत का संकेत देंगे। संगठन की पकड़ और भविष्य की दिशा भी तय होगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी।
- दोनों दलों के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है।
- भाजपा के लिए भीतरघात सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।
- कांग्रेस भी आंतरिक असंतोष से पूरी तरह मुक्त नहीं है।
- दतिया का परिणाम प्रदेश की राजनीति पर असर डाल सकता है।
मतदान में अब सिर्फ पांच दिन शेष
भाजपा की सबसे बड़ी चिंता
बताया जा रहा है कि पार्टी ने बूथ स्तर तक फीडबैक लेने के लिए अंदरूनी मॉनिटरिंग सिस्टम सक्रिय किया है। संगठन लगातार रिपोर्ट ले रहा है कि कहीं किसी स्तर पर निष्क्रियता या अंदरूनी नुकसान पहुंचाने जैसी स्थिति तो नहीं बन रही।
यदि मतदान के दिन भीतरघात की घटनाएं सामने आती हैं तो भाजपा को आसान दिख रही लड़ाई भी कठिन हो सकती है। यही वजह है कि पार्टी का पूरा फोकस अब कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने पर है।
कांग्रेस भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं
सबसे ज्यादा चर्चा अवधेश नायक को लेकर है। सार्वजनिक रूप से उन्होंने भाजपा में जाने की संभावनाओं से इनकार किया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में अंतिम समय तक समीकरण बदलने की अटकलें खत्म नहीं हुई हैं।
राजनीति के जानकार मानते हैं कि चुनाव के आखिरी दौर में यदि कोई बड़ा राजनीतिक चेहरा पाला बदलता है तो मुकाबले का पूरा गणित बदल सकता है।
दोनों दलों के लिए यह सिर्फ उपचुनाव नहीं
मुद्दों से ज्यादा संगठन की ताकत पर नजर
आखिरी पांच दिन सबसे निर्णायक
ये भी पढ़ें...
दतिया उपचुनाव पर टिका कई नेताओं का भविष्य! एक सीट तय करेगी MP की अगली सियासी चाल
दतिया उपचुनाव: 15 दिनों में 85 लाख कैश जब्त, एक ही दिन में मिले थे 37 लाख रुपए
दतिया उपचुनाव: ऑपरेशन सेंध शुरू? भाजपा की नजर अब ब्राह्मण-कुशवाहा वोट बैंक पर
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj