दतिया में उपचुनाव नहीं, सियासी रीमैच की तैयारी? महेंद्र सिंह-नरोत्तम मुलाकात से बढ़ी हलचल

Ramanand Tiwari | Updated:
Share
datia bypoll
Photograph: (thesootr)

BHOPAL. दतिया उपचुनाव की चर्चा तेज हो गई है। नरोत्तम मिश्रा और महेंद्र सिंह की मुलाकात के बाद भाजपा की रणनीति और सियासी रीमैच की अटकलें बढ़ीं।

समझें पूरा मामला...

  • दतिया उपचुनाव की तैयारियों ने राजनीतिक हलचल बढ़ाई।
  • नरोत्तम मिश्रा और महेंद्र सिंह की मुलाकात चर्चा में रही।
  • भाजपा सीट को राजनीतिक कमबैक के मौके मान रही।
  • कांग्रेस सहानुभूति और स्थानीय नेटवर्क पर भरोसा कर सकती है।
  • दतिया सीट भाजपा-कांग्रेस प्रतिष्ठा की लड़ाई बन सकती है।
मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की आहट अभी औपचारिक तौर पर पूरी तरह साफ नहीं हुई है, लेकिन सियासी जमीन पर हलचल तेज हो चुकी है। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर चुनावी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह से मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है। भोपाल में हुई यह मुलाकात अब सिर्फ “सामान्य संगठनात्मक चर्चा” नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे दतिया के आगामी राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा का मैदान?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दतिया उपचुनाव केवल एक सीट की लड़ाई नहीं रहेगा। यह मुकाबला सीधे तौर पर भाजपा और कांग्रेस की साख से जुड़ सकता है।

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि पिछली बार कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने दिग्गज नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा को कड़े मुकाबले में हराया था। ऐसे में अगर उपचुनाव होता है तो यह मुकाबला “हार का हिसाब” और “जीत बचाने” की रणनीति के बीच बदल सकता है।

नरोत्तम की सक्रियता से बढ़ी अटकलें

भोपाल स्थित निवास पर हुई मुलाकात में संगठनात्मक गतिविधियों, प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और कई समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे सामान्य राजनीतिक बैठक बताया गया, लेकिन दतिया की परिस्थितियों के बीच इस मुलाकात के अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि भाजपा दतिया सीट को लेकर अभी से माइक्रो प्लानिंग मोड में आ चुकी है।

भाजपा के लिए क्यों अहम है दतिया सीट?

दतिया लंबे समय तक डॉ. नरोत्तम मिश्रा का मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जाता रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां मिली हार भाजपा के लिए बड़ा झटका थी।

यही वजह है कि पार्टी अब इस सीट को “पॉलिटिकल कमबैक” के मौके के रूप में देख रही है। सूत्रों की मानें तो भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है और संगठन स्तर से लेकर बूथ रणनीति तक पर फोकस शुरू हो चुका है।

कांग्रेस भी बचाव की रणनीति में एक्टिव

दूसरी तरफ कांग्रेस भी दतिया सीट को आसानी से छोड़ने के मूड में नहीं दिख रही। राजेंद्र भारती की अयोग्यता के बाद बने हालात के बावजूद पार्टी स्थानीय नेटवर्क और सहानुभूति फैक्टर पर भरोसा कर सकती है। कांग्रेस की कोशिश होगी कि पिछले चुनाव की बढ़त को बरकरार रखा जाए और भाजपा की वापसी रणनीति को रोका जाए।

दतिया उपचुनाव में क्या हो सकते हैं बड़े फैक्टर?...

  • इस सीट पर चुनाव दिलचस्प क्यों माना जा रहा है-
  • नरोत्तम मिश्रा बनाम राजेंद्र भारती की पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता।
  • भाजपा के लिए खोई हुई सीट वापस लेने की चुनौती।
  • कांग्रेस के लिए सीट बचाने की प्रतिष्ठा।
  • संगठन बनाम स्थानीय समीकरण की लड़ाई।
  • उपचुनाव के जरिए प्रदेश की राजनीति को नया संदेश।

फिलहाल संकेत ज्यादा, घोषणा कम

अभी चुनाव आयोग की तरफ से उपचुनाव की तारीखों का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन जिस तरह राजनीतिक मुलाकातें और रणनीतिक चर्चाएं बढ़ रही हैं, उससे साफ है कि दतिया का सियासी तापमान आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है। दतिया अब सिर्फ एक विधानसभा सीट नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की राजनीति का अगला बड़ा “टेस्ट मैच” बनता दिख रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- इंदौर का 90 फीसदी पानी जहरीला, पूर्व मंत्री बोले- यहां यमदूत चुने

दतिया विधानसभा उप-चुनाव 2026 : तैयारियों का श्रीगणेश, ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग आज से

राज्यसभा की 3 सीटें और दतिया उपचुनाव ने बढ़ाई सियासी गर्मी, बीजेपी-कांग्रेस दोनों ने तेज की रणनीति

दतिया उपचुनाव की तैयारी शुरू: राजेंद्र भारती अयोग्यता मामले की सुनवाई से पहले EVM जांच के आदेश

Tags:
  • नरोत्तम मिश्रा
  • महेंद्र सिंह
  • भाजपा
  • कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती
  • दतिया उपचुनाव
  • भाजपा प्रदेश प्रभारी
चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर

By Umeshwari Baghel

चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर
CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By

CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल

By Ashish Bhardwaj

कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन

By Umeshwari Baghel

CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन
डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान
गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट

By Mukesh Sharma

गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट
अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा

By Jageshwar Prasad

अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा