दतिया उपचुनाव की तैयारी शुरू: राजेंद्र भारती अयोग्यता मामले की सुनवाई से पहले EVM जांच के आदेश
Amresh Kushwaha | Published:
datia election evm flc rajendra bharti disqualification
दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की अयोग्यता मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में 26 मई को सुनवाई है। इससे पहले चुनाव आयोग ने उपचुनाव के लिए EVM-VVPAT की FLC प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारती को 1998 के बैंक घोटाले में 3 साल की सजा मिली है।
शॉर्ट में समझें क्या है पूरा मामला...
- दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को 1998 के बैंक घोटाले में 3 साल की सजा मिली है।
- दो साल से ज्यादा सजा होने पर उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई है।
- भारती ने राहत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।
- हाईकोर्ट में 26 मई को सुनवाई होनी है, यानी अभी 10 दिन बाकी हैं।
- इससे पहले ही चुनाव आयोग ने दतिया में उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
चुनाव आयोग ने दी दस्तक
जानकारी के अनुसार, पत्र मिलते ही दतिया कलेक्टर आईएएस स्वप्निल वानखड़े ने 19 मई की तारीख तय कर दी है। सभी राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों को इसके लिए आमंत्रण भी भेज दिया गया है। साथ ही पत्र में यह भी कहा गया है कि 25 मई तक दतिया नगर पालिका क्षेत्र में मतदाता जोड़ने, घटाने और दावे-आपत्तियां दर्ज करने का काम होगा।
EVM जांच की पूरी तैयारी
दतिया जिला प्रशासन के मुताबिक, विधानसभा में मतदान केंद्रों की संख्या 257 से बढ़ाकर 291 कर दी गई है। 200 प्रतिशत मशीनों की एफएलसी कराने के आदेश मिले हैं।
इसका मतलब है कि करीब 600 बैलेट यूनिट, 600 कंट्रोल यूनिट और 600 वीवीपीएट मशीनों की जांच होगी। डिप्टी कलेक्टर विजेंद्र यादव को एफएलसी सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। मशीनों के लिए पुख्ता टेबल, बिजली की निर्बाध आपूर्ति और कड़े पहरे के भी निर्देश दिए गए हैं।
27 साल पुराना बैंक घोटाला
कोर्ट ने राजेंद्र भारती को इस मामले में तीन साल की सजा सुनाई है। चूंकि यह सजा दो साल से ज्यादा है, इसलिए जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (Representation of the People Act) 1951 की धारा 8(3) के तहत उनकी विधानसभा सदस्यता खुद-ब-खुद खत्म हो गई।
कानून क्या कहता है?
इसके लिए किसी अलग अधिसूचना या नोटिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। इससे पहले इस कानून में कुछ राहत का प्रावधान था, लेकिन इस फैसले ने वह रास्ता बंद कर दिया है। यही फैसला अब राजेंद्र भारती के मामले में कानूनी आधार बन रहा है।
भारती बोले, जल्दबाजी क्यों?
अब आगे क्या होगा?
ये खबरें भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश: 27 साल पुराने एफडी हेराफेरी मामले में राजेंद्र भारती की याचिका पर 26 मई को सुनवाई
राजेंद्र भारती के मामले में उलझी तस्वीर, भाजपा-कांग्रेस दोनों पर सवाल, फैसला अब भी अधूरा
राजेंद्र भारती का केस जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच में, इसी पर केजरीवाल ने उठाए हैं सवाल
MP News | दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की वापसी का मौका या कांग्रेस की साख की परीक्षा?
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari