EXCLUSIVE ग्राउंड रिपोर्ट: दतिया में साइलेंट वोट किसके साथ? जानें विधानसभा का पूरा चुनावी गणित
Ramanand Tiwari | Aug 02, 2026, 23:29 IST
datia-chunav-silent-voter-2025
दतिया में मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों जीत का दावा कर रहे हैं। साइलेंट वोटर और भीतरघात की चर्चा तेज है। असली तस्वीर सोमवार को मतगणना के बाद साफ होगी।
दतिया उपचुनाव का मतदान खत्म होते ही नेताओं की बयानबाजी भी थम गई, लेकिन राजनीतिक गलियारों में अंदरखाने की चर्चाएं और तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं, जबकि असली तस्वीर सोमवार को ईवीएम खुलने के बाद सामने आएगी। फिलहाल जिले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या साइलेंट वोटर ने चुनाव पलट दिया या भीतरघात ने किसी एक दल का खेल बिगाड़ दिया?
मतदान के बाद कांग्रेस नेताओं का आत्मविश्वास खुलकर दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ भाजपा नेतृत्व ने परिणाम से पहले कोई बड़ा दावा नहीं किया। राजनीतिक विश्लेषक इसे रणनीतिक चुप्पी मान रहे हैं।
अब चर्चा इस बात की है कि क्या भाजपा का बूथ मैनेजमेंट और संगठन का साइलेंट नेटवर्क अंतिम समय में गेम बदल पाएगा या कांग्रेस का जमीनी दावा सही साबित होगा।
स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं के मुताबिक व्यापारी वर्ग का एक हिस्सा कांग्रेस की ओर झुकता दिख रहा है। वहीं भाजपा समर्थक व्यापारी अपने पारंपरिक वोट बैंक के साथ मजबूती से खड़े बताए जा रहे हैं।
भांडेर-इमलिया क्षेत्र और उससे जुड़े गांवों में भाजपा को अपेक्षाकृत बेहतर समर्थन मिलने की चर्चा है। वहीं उदगवां, चिरुला, सेवढ़ा और झांसी सीमा से लगे क्षेत्रों में कांग्रेस को बढ़त मिलने के राजनीतिक आकलन सामने आ रहे हैं।
हालांकि इन सभी इलाकों में भाजपा को भी वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय चर्चाओं के अनुसार अंतर केवल वोट प्रतिशत का हो सकता है।
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार बसई क्षेत्र का सामाजिक समीकरण पूरे चुनाव का रुख बदल सकता है। यहां कथित भीतरघात और वोटों के ध्रुवीकरण की सबसे ज्यादा चर्चा है।
कुछ स्थानीय आकलनों में कांग्रेस को यहां बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसका अंतिम फैसला केवल मतगणना करेगी।
यदि भाजपा जीतती है तो संगठन, बूथ प्रबंधन और डैमेज कंट्रोल को सफलता का श्रेय मिलेगा। लेकिन यदि भाजपा हारती है तो पार्टी के भीतर कथित भीतरघात और स्थानीय असंतोष पर सबसे ज्यादा सवाल उठ सकते हैं।
यदि कांग्रेस जीतती है तो इसे मजबूत जमीनी तालमेल और चुनावी प्रबंधन की सफलता के तौर पर देखा जाएगा।
राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी है कि मतदाता सूची में ऐसे नाम हो सकते हैं जो पलायन कर चुके हैं, बाहर नौकरी कर रहे हैं या जिनका निधन हो चुका है।
कुछ सूत्र इन नामों पर मतदान होने की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग या किसी अधिकृत एजेंसी ने ऐसी किसी अनियमितता की पुष्टि नहीं की है।
सभी दावे, आरोप और राजनीतिक गणित अब मतगणना के सामने खड़े हैं। सोमवार को यह साफ हो जाएगा कि साइलेंट वोटर किसके साथ गया, भीतरघात किसे भारी पड़ा और किसकी चुनावी रणनीति वास्तव में सफल रही।
यह खबरें भी पढ़ें...
दतिया उपचुनाव: नतीजे से पहले कांग्रेस में घमासान, BJP की चुप्पी, क्या है रणनीति?
दतिया उपचुनाव: घनश्याम सिंह-राजेंद्र भारती आमने-सामने, भीतरघात के लगाए आरोप
दतिया उपचुनाव: 71.44% वोटिंग, कम मतदान से भाजपा-कांग्रेस की बढ़ी बेचैनी
MP कांग्रेस में ऑपरेशन सर्जरी की तैयारी, कई जिलाध्यक्षों पर लटक सकती है तलवार..!
इनसाइड रिपोर्ट: भाजपा की चुप्पी के कई मायने
अब चर्चा इस बात की है कि क्या भाजपा का बूथ मैनेजमेंट और संगठन का साइलेंट नेटवर्क अंतिम समय में गेम बदल पाएगा या कांग्रेस का जमीनी दावा सही साबित होगा।
इलाकों का अंदरूनी गणित क्या कह रहा है?
भांडेर-इमलिया क्षेत्र और उससे जुड़े गांवों में भाजपा को अपेक्षाकृत बेहतर समर्थन मिलने की चर्चा है। वहीं उदगवां, चिरुला, सेवढ़ा और झांसी सीमा से लगे क्षेत्रों में कांग्रेस को बढ़त मिलने के राजनीतिक आकलन सामने आ रहे हैं।
हालांकि इन सभी इलाकों में भाजपा को भी वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय चर्चाओं के अनुसार अंतर केवल वोट प्रतिशत का हो सकता है।
बसई क्यों बना सबसे बड़ा 'गेम चेंजर'?
कुछ स्थानीय आकलनों में कांग्रेस को यहां बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसका अंतिम फैसला केवल मतगणना करेगी।
हार-जीत के बाद किस पर उठेंगे सबसे बड़े सवाल?
यदि कांग्रेस जीतती है तो इसे मजबूत जमीनी तालमेल और चुनावी प्रबंधन की सफलता के तौर पर देखा जाएगा।
मतदाता सूची पर भी चर्चाएं, लेकिन कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं
कुछ सूत्र इन नामों पर मतदान होने की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग या किसी अधिकृत एजेंसी ने ऐसी किसी अनियमितता की पुष्टि नहीं की है।
अब फैसला अटकलों का नहीं, ईवीएम का होगा
यह खबरें भी पढ़ें...
दतिया उपचुनाव: नतीजे से पहले कांग्रेस में घमासान, BJP की चुप्पी, क्या है रणनीति?
दतिया उपचुनाव: घनश्याम सिंह-राजेंद्र भारती आमने-सामने, भीतरघात के लगाए आरोप
दतिया उपचुनाव: 71.44% वोटिंग, कम मतदान से भाजपा-कांग्रेस की बढ़ी बेचैनी
MP कांग्रेस में ऑपरेशन सर्जरी की तैयारी, कई जिलाध्यक्षों पर लटक सकती है तलवार..!
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj