फरियाद लेकर आई महिला को कलेक्टर ने कहा नौटंकीबाज, घसीटकर बाहर कराया

Sanjay Sharma | Oct 15, 2025, 24:16 IST
Share
datia collector women misbehave (2)
Photograph: (The Sootr)

दतिया कलेक्ट्रेट में एक महिला को कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने अपमानित किया और बाहर कराया। महिला ने जमीनी विवाद में मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन कलेक्टर ने उसे झूठा और नौटंकीबाज कहा।

DATIA. मध्यप्रदेश में जनता को सरकारी दफ्तरों में लगातार अपमान का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को दतिया कलेक्ट्रेट (Datia Collector) में जनसुनवाई के दौरान एक महिला को कलेक्टर ने बाहर कर दिया। महिला ने जमीनी विवाद में मदद की गुहार लगाई थी।IAS स्वप्निल वानखेड़ेने उसे ब्लैकमेलर कहकर अपमानित किया। मामला उठने के बाद कलेक्टर सफाई देते नजर आए।

प्लॉट पर कब्जे की मांग कर रही थी महिला

दतिया की बड़ौनी नगर परिषद में रहने वाली रजनी बुधौलिया पिता से मिले प्लॉट का स्वामित्व दिलाने की मांग जिला प्रशासन से कर रही है। वह जनसुनवाई में यही मामला लेकर आई थी। उसके अधिकारियों को बताया कि कस्बे के एक व्यक्ति ने उसके प्लॉट पर कब्जा जमा लिया है। उस पर निर्माण भी शुरू कर दिया है। साल भर से वो नगर परिषद और प्रशासन के चक्कर काट रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। दो माह से जनसुनवाई में भी उसे अनसुना किया जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल क्यों बोले- नेता फील्ड में कम कागजों में ज्यादा कर रहे वर्क

20 दिन पहले भी भड़के थे कलेक्टर

पिता के प्लॉट का स्वामित्व मांगती भटक रही महिला रजनी 23 सितंबर को भी कलेक्टर ऑफिस में आवेदन लेकर पहुंची थी। तब भी कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े उस पर तमतमा गए थे। उस दिन भी महिला से कहासुनी के बाद कलेक्टर ने अपने ऑफिस से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

बिलखते देख चढ़ा कलेक्टर का पारा

मंगलवार को रजनी ने जब जनसुनवाई में पहुंचकर बिलखते हुए अपनी गुहार लगाई तो कलेक्टर नाराज हो गए। उन्होंने महिला द्वारा बार –बार जनसुनवाई में आकर हंगामा खड़ा करने पर आपत्ति जताई।

कलेक्टर ने उसे न केवल झूठा और नौटंकीबाज कहा बल्कि उनके आदेश पर महिला पुलिस ने उसे घसीटकर बाहर भी कर दिया। इस बीच गुस्से में कलेक्टर ने पिता को ही महिला का पति तक कह दिया। जिससे आहत महिला हाथ जोड़कर सिसकती रह गई।

ये खबरें भी पढ़ें...

सामूहिक हड़ताल पर गए तो छुट्टी तय, बिजली कर्मचारियों के लिए फरमान

एमपी में उच्च शिक्षा विभाग के आदेश ने फीका कर दिया सैकड़ों परिवारों का त्योहार

मामला उछला तो सफाई देते आए नजर

महिला से दुर्व्यवहार और उसे घसीटकर बाहर कराने का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। जनसुनवाई के बाद कलेक्टर मीडिया को सफाई देते दिखे। उनका कहना था उन्होंने महिला का अपमान नहीं किया।

शोर शराबा देख उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को उसे खींचते हुए बाहर ले जाने से रोका था। महिला के प्लॉट का विवाद सिविल कोर्ट में चल रहा है, इसलिए प्रशासन इसमें कार्रवाई नहीं कर सकता।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जनसुनवाई
  • जमीनी विवाद
  • Datia Collector
  • IAS स्वप्निल वानखेड़े
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि