होटल में चल रहा था गंदा काम, रेड पड़ी तो मुंह छुपाकर भागे लड़के-लड़कियां, 8 गिरफ्तार

Vikram Jain | Apr 01, 2025, 01:06 IST
Share
datia sex racket hotel
datia sex racket hotel

मध्य प्रदेश के दतिया में पुलिस ने होटल पर दबिश देते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मामले में होटल मालिक, मैनेजर और तीन युवकों के साथ तीन युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के दतिया में पुलिस ने एक होटल ग्रेट गैलेक्सी पर छापामार कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में होटल मालिक, मैनेजर, तीन युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया गया। होटल में अनैतिक गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया।

होटल ग्रेट गैलेक्सी पर पुलिस का छापा

दतिया में पुलिस ने सिविल लाइन में संचालित होटल ग्रेट गैलेक्सी में छापा मारकर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल मालिक, मैनेजर और तीन युवकों के साथ तीन युवतियों को पकड़ा है। पुलिस को होटल में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह दबिश दी गई। कार्रवाई के बाद पुलिस को देखकर कमरे में मौजूद युवक-युवतियां अपना मुंह छिपाते रहे। होटल में देह व्यापार के बारे में युवतियों ने भी चौंकाने वाली जानकारी दी है।

होटल ग्रेट गैलेक्सी में चल रहा था सेक्स रैकेट

सिविल लाइन में संचालित होटल ग्रेट गैलेक्सी में रविवार को कोतवाली पुलिस ने सैक्स रेकेट पकड़ा। कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर तीन युवक और तीन युवतियों को पकड़ा है। पुलिस को लंबे समय से होटल में अनैतिक अनैतिक देह व्यापार को लेकर सूचना मिल रही थी। पुलिस ने होटल में दबिश दी और वहां से तीन युवक और तीन युवतियों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान शर्मिंदगी के चलते पकड़े गए युवक कमरे के चादर से मुंह बांधकर बाहर निकले। दबिश के दौरान होटल रजिस्टर में युवकों के नाम दर्ज थे, लेकिन युवतियों के नाम गायब थे। पुलिस ने जब कमरों की तलाशी ली, तो वहां दवाएं भी बरामद हुईं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें...

मसाज थैरेपी सेंटर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट, 6 लड़कियां, 2 कस्टमर अरेस्ट

होटल मालिक उपलब्ध कराया था कमरा

पुलिस पूछताछ में पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि उन्हें देह व्यापार के लिए युवक अपने साथ बाइक पर बैठाकर लाए थे और इसके बदले उन्हें होटल मालिक से 1000 और 1200 रुपये मिलते थे। होटल मालिक ने इस गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए युवतियों के लिए कमरा आसानी से उपलब्ध कराया था। होटल मैनेजर ने भी स्वीकार किया कि वह केवल युवकों का नाम रजिस्टर में दर्ज करता था, जबकि युवतियों के नाम दर्ज नहीं किए जाते थे।

ये खबर भी पढ़ें...

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 68 युवक-युवतियां पकड़ाए

होटल में नहीं थी युवतियों की एंट्री

कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने होटल ग्रेट गेलेक्सी में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। होटल में अनैतिक कृत्यों को लेकर जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने होटल मैनेजर से ठहरने वालों लोगों के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि होटल में कोई नहीं रुका है। होटल के रजिस्टर में कुछ युवकों के नाम दर्ज थे, लेकिन युवतियों को लेकर एंट्री नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने कमरों की तलाशी ली।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस ने होटल मालिक राजा यादव और उसके मैनेजर कपिल रावत के खिलाफ मामला दर्ज किया। साथ ही तीन युवकों में से गोपाल जोशी, विजय उपाध्याय और देव साहू को भी गिरफ्तार किया। पकड़ी गई युवतियां दतिया की हैं। पुलिस ने युवतियों के पर्स में से नगदी और दो मोबाइल भी जब्त किए। (Datia news)

ये खबर भी पढ़ें...

BHEL के रिटायर अधिकारी से धोखाधड़ी, साइबर ठगों ने लगाया 1.65 लाख का चूना, जानें कैसे हुई ठगी?

जबलपुर जोन आईजी अनिल सिंह कुशवाह को दी भावभीनी विदाई, सचिन अतुलकर ने संभाला अतिरिक्त प्रभार

दतिया न्यूज | दतिया पुलिस | होटल पर छापा | पुलिस की कार्रवाई

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • सेक्स रैकेट
  • पुलिस की कार्रवाई
  • Datia news
  • दतिया न्यूज
  • दतिया पुलिस
  • होटल पर छापा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा