दतिया हार के बाद CM ने जनादेश स्वीकारा, अध्यक्ष खंडेलवाल बोले दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
Ramanand Tiwari | Aug 03, 2026, 23:23 IST
datiya-defeat-cm-accepts-mandate-review
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनता के फैसले को स्वीकार करते हुए समीक्षा का ऐलान किया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दे दी।
ऐसे समझें पूरा मामला..
- मुख्यमंत्री ने कहा- जनता का फैसला सर्वोपरि, भाजपा जनादेश स्वीकार करती है।
- दतिया हार की विस्तृत समीक्षा करने का ऐलान।
- प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए।
- दोषी पाए जाने वाले कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठन से बाहर किए जा सकते हैं।
- भाजपा ने भविष्य के चुनाव नई रणनीति के साथ लड़ने की बात कही।
दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने साफ कर दिया कि हार के कारणों की गहराई से समीक्षा होगी। यदि किसी कार्यकर्ता या पदाधिकारी की भूमिका पार्टी विरोधी पाई गई, तो उसके खिलाफ कड़ी संगठनात्मक कार्रवाई होगी।
CM बोले- लोकतंत्र में जनता का फैसला सबसे बड़ा
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दतिया सीट पहले भी कांग्रेस के पास थी। उनके अनुसार भाजपा के वोटों में बढ़ोतरी हुई है, जिसे पार्टी सकारात्मक संकेत मान रही है। उन्होंने लोकसभा, बुधनी, अमरवाड़ा और राज्यसभा चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन का भी उल्लेख किया।
हेमंत खंडेलवाल का सबसे सख्त संदेश
उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि है और संगठन से बड़ा कोई नहीं। दोषी पाए जाने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है।
अब संगठन के भीतर जवाबदेही की बारी
दतिया चुनाव पर बोले कैलाश, उपचुनाव का ज्यादा महत्व नहीं होता
वही बिहार चुनाव में मिली हार को लेकर बोले मैं वहां गया था, वह सीट नितिन नबीन की पर्सनल सीट थी उनके व्यवहार की सीट थी।
नितिन नबीन नहीं लड़े वहां पर इसलिए थोड़ा सा रिज़ल्ट गड़बड़ा गया। मुझे लगता है व्यक्ति आधारित सीटो पर इस प्रकार की घटनाएं होती हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
दतिया उपचुनाव में GEN-N फैक्टर ने बदल दिया पूरा चुनावी खेल, जानें क्या है GEN-N
दतिया उपचुनाव: 6016 वोट से जीती कांग्रेस : भाजपा नरोत्तम मिश्रा का बूथ भी हारी
दतिया में घनश्याम सिंह ने रचा इतिहास, भाजपा के आशुतोष को 6016 वोटों से हराया
दतिया जीत के बाद जीतू पटवारी का बड़ा दावा: जनता ने सत्ता के अहंकार को हराया
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari