बिना बुलाए शादी में घुसा फर्जी डीआईजी, वर्दी और गनमैन संग स्टेज पर झाड़ा रौब

Aman Vaishnav | Published:
Share
बिना बुलाए शादी में घुसा फर्जी डीआईजी
बिना बुलाए शादी में घुसा फर्जी डीआईजी

झांसी में एंटी करप्शन फोर्स का फर्जी डीआईजी बनकर मनीष कुमार नामक शख्स ने व्यापारी से 29 लाख 50 हजार रुपए ठग लिए। वह शादी में भी बिन बुलाए वर्दी और गनमैन के साथ रौब झाड़ने पहुंच गया था।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • दतिया के कई कारोबारियों को ठगी का निशाना बनाने वाले फर्जी DIG का पर्दाफाश हुआ है।
  • आरोपी मनीष कुमार खुद को एक एनजीओ का फर्जी डीआईजी बताता था।
  • उसने सर्राफा कारोबारी को फर्जी एफआईआर दिखाकर 29 लाख 50 हजार रुपए ऐंठ लिए।
  • मनीष कुमार प्रियांश की शादी में बिना बुलाए अपनी वर्दी और चार गनमैन के साथ पहुंच गया।
  • आरोपी ने केस की फाइल दिल्ली भेजने के नाम पर भी चार लाख 50 हजार रुपए हड़प लिए।
  • कलेक्ट्रेट में जब प्रियांश की मुलाकात असली प्रोफेसर से हुई तब जाकर भंडाफोड़ हुआ।

काली वर्दी और चार गनमैन, बन गया DIG

जानकारी के अनुसार आरोपी मनीष कुमार हमेशा काली वर्दी में रहता था। उसके साथ चार गनमैन भी होते थे। इस वीआईपी लुक को देखकर कोई भी धोखा खा जाता था।

मनीष कुमार खुद को एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स संस्था का डीआईजी बताता था। इस संस्था का नाम सुनकर हर कोई इसे सरकारी एजेंसी समझ लेता था। इसी भारी-भरकम नाम का फायदा उठाकर वह डेढ़ साल तक ठगी कर रहा था।

फर्जी FIR से जीता भरोसा, 29.5 लाख लूटे

बता दें कि डतिया के पीड़ित प्रियांश सिंघल के पिता और एक रिटायर्ड प्रोफेसर के बीच पुराना लेन-देन था। उस प्रोफेसर ने इसी संस्था से मदद मांगी थी और कुछ कागज भी दिए थे। वही कागज मनीष के हाथ लग गए।

मनीष कुमार जब प्रियांश की दुकान पर पहुंचा तो उसने वही बातें बताईं जो सिर्फ प्रोफेसर और प्रियांश के बीच हुई थीं। उसने फर्जी एफआईआर की कॉपी भी दिखाई। प्रियांश पूरी तरह उसके झांसे में आ गए।

अलग-अलग मौकों पर मनीष ने रुपए लिए। एफआर (FR – Final Report) लगाने और दिल्ली फाइल भेजने के नाम पर अकेले चार लाख 50 हजार रुपए और हड़प लिए।

5c849c17-4f3
5c849c17-4f3


शादी में पहुंचा, मंच पर खिंचवाई फोटो

बता दें कि फरवरी में प्रियांश की शादी थी। मनीष बिना बुलाए वर्दी पहनकर और चार गनमैन लेकर पहुंच गया था।

उसने मंच पर दूल्हे के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। शादी के माहौल में भी उसने अपना रुतबा दिखाया। कोई शक नहीं कर सका।

झांसी जाकर खुला राज

जानकारी के अनुसार एक दिन प्रियांश की कलेक्ट्रेट में रिटायर्ड प्रोफेसर से मुलाकात हुई। बातचीत में पता चला कि वह ठगी के शिकार हो गए हैं।

प्रियांश झांसी स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो के दफ्तर पहुंचे। वहां पता चला कि इस नाम का कोई इंस्पेक्टर वहां पदस्थ ही नहीं है।

क्या है यह एनजीओ जिसके नाम पर हुई ठगी

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स एक गैर सरकारी संगठन है। इसका दफ्तर झांसी के सीपरी बाजार में है। इसे एक सेवानिवृत्त कर्मचारी चंद्रशेखर आजाद ने बनाया है।

यह संस्था भ्रष्टाचार और अपराध के शिकार लोगों को कानूनी सलाह देती है। यह पीड़ितों की शिकायतें पुलिस और विजिलेंस तक पहुंचाती है। इस संस्था के पास गिरफ्तारी का कोई सरकारी अधिकार नहीं है।

मनीष कुमार ने इसी संस्था के नाम का गलत इस्तेमाल किया। उसने खुद को डीआईजीबताया जो पूरी तरह झूठ था।

ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश न्यूज: नर्मदापुरम में रिटायर्ड अफसर से लूट, किरायदार बनकर आए थे बदमाश

एमपी न्यूज: सगे भाई-भाभी ही निकले धोखेबाज, क्राइम पेट्रोल देखकर की 49 लाख की लूट

क्राइम न्यूज: महिला यूट्यूबर के घर लाखों की चोरी, सोशल मीडिया पर दिखाती थी लग्जरी लाइफ

फर्जी जाति पर नौकरी करने वालों की खैर नहीं, बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • क्राइम न्यूज
  • झांसी
  • डीआईजी
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल