इंदौर में डीएवीवी के एमबीए छात्रों की कॉपियां मोबाइल दुकान पर पड़ी मिली

Vishwanath Singh | Mar 13, 2025, 21:11 IST
Share
The Sootr
The Sootr

एडवोकेट अभिजीत पांडे ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि एमबीए के फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा की कॉपियाें के दो बंडल सुदामा नगर की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर पड़ें हैं।

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के एमबीए छात्रों की कॉपियां एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर पड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। यह वही कॉपियां हैं जिनमें कुछ दिन पूर्व ही हुई परीक्षा में छात्रों द्वारा लिखा गया था। उन्हें चेक भी कर लिया गया था। डीएवीवी के परीक्षा विभाग को जैसे ही यह जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल एक कमेटी बनाकर कॉपियों को जब्त करने के लिए दल भेज दिया था। मोबाइल दुकान से कॉपियों के दो बंडल जब्त हुए हैं।

गोपनीय कॉपियां खुलेआम पड़ी मिलीं

एडवोकेट अभिजीत पांडे ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि एमबीए के फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा की कॉपियाें के दो बंडल सुदामा नगर की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर पड़ें हैं। इस पर उन्हाेंने परीक्षा नियंत्रण अशेष तिवारी को शिकायत की। उसके बाद परीक्षा विभाग ने एक टीम दुकान पर भेजी और उन कॉपियों को जब्त किया।

The Sootr
The Sootr

यह खबर भी पढ़ें...विधायक गोलू शुक्ला का बेटा बिना अनुमति घुसा खजराना गणेश के गर्भगृह में और की पूजा

एलएनसीटी कॉलेज की शिक्षिका की भूमिका संदेहास्पद

उन्होंने बताया कि एलएनसीटी कॉलेज की शिक्षिका सारिका जिंदल के परिचित की दुकान सुदामा नगर में मोबाइल रिपेयरिंग के नाम से है। सारिका को डीएवीवी के परीक्षा विभाग द्वारा सप्ताहभर पहले ये कॉपियां जांचने के लिए दी थीं। उसने उन कॉपियों को चेक किया और फिर उन्हें यूनिवर्सिटी में जमा करवाने के बजाए दुकान पर ही छोड़ दिया।

यह खबर भी पढ़ें...MGM DEAN संजय दीक्षित रिटायर हुए तो साथ ले गए सरकारी लैपटॉप, कुसी, फ्रिज, एयर प्यूरीफायर

जांच कमेटी की रिपोर्ट पर करेंगे कार्रवाई

एग्जाम कंट्रोलर अशेष तिवारी का कहना है कि इस मामले में हमें जैसे ही सूचना मिली तो हमने ओएसडी को मौके पर भेजा और कॉपियां बुलवा लीं। कॉपियां पूरी तरह से सही सलामत मिली हैं। इसको लेकर जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी पूरे मामले की जांच कर रही है। इसमें एक महिला शिक्षिका की भूमिका मिली है। उसके भी बयान लिए गए हैं। उसने बताया कि कॉपियों को वह यूनिवर्सिटी में जमा करवाने वाली थी, लेकिन कुछ काम आ जाने से उसने इन कॉपियों को दुकान पर ही रख दिया था। अब जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। उसके बाद मामले में दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें...हनी सिंह पर इंदौर हाईकोर्ट का ऑर्डर, पहले टैक्स जमा करें

गोपनीय सामग्री बाहर आना संदेहास्पद

शिक्षिका ने जरूर अपने बयान में कहा है कि ये कॉपियां जांचने के बाद उसने दुकान पर रखवाई थी, लेकिन सूत्रों की मानें तो शिक्षिका दुकान पर बैठकर ही इन कॉपियों की चेकिंग कर रही थी। ऐसे में डीएवीवी यूनिवर्सिटी की गोपनीयता भी संदेह के घेरे में है।

यह खबर भी पढ़ें...पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के बिगड़े बोल- मंत्री पटेल को भिखारी, मंत्री कैलाश को पाखंडी राजनेता बोला

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • Student
  • exam
  • davv
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा