सागर में कुएं में फंदे से झूलती मिलीं देवरानी-जेठानी, पानी में डूबे मिले नानी और नातिन के शव, हत्या या आत्महत्या ?
Vikram Jain | Sept 14, 2024, 15:41 IST
Sagar Kopra Village Incident
सागर में फिर रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों के शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई है। दो महिलाओं के शव कुएं में फंदे से लटके मिले हैं। बच्ची और बुजुर्ग महिला के शव पानी में मिले है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
निलेश कुमार@SAGAR
मध्य प्रदेश के सागर से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों के शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई है। दो महिलाओं के शव कुएं में फंदे से लटके मिले हैं। वहीं बच्ची और बुजुर्ग महिला के शव पानी में मिले है। घटना की सूचना पर मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकाला गया है। पुलिस ने पंचनामा तैयार सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
यह सनसनीखेज घटना देवरी थाना क्षेत्र के कोपरा गांव में हुई। यहां शनिवार की सुबह गांव के खेत में एक परिवार की तीन महिलाओं और बच्ची के कुएं मिले हैं। देवरानी और जेठानी के शव कुएं में फंदे से झूलते पाए गए साथ ही नानी और नातिन के शव कुएं में डूबे मिले हैं। घटना की खबर फैसले ही गांव में सन्नाटा पसर गया है। चार लोगों की मौत की खबर लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पर मौके पर देवरी पुलिस पहुंची। साथ ही एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया। इसके बाद चारों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया है।
देवरी एसडीओपी शशिकांत सरयाम ने बताया कि कोपरा गांव में कुएं में भारती लोधी, आरती लोधी के शव कुएं में फंदे पर लटके मिले हैं। वहीं नानी भागवती लोधी और नातिन रोमिका लोधी का शव पानी में उतरता मिला है। शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
ये खबर भी पड़ें... मां ने पहले दबाया बेटे का गला, बेटी को दिया जहर, फिर खुद ने लगा ली फांसी
परिवार के सदस्य सुरेंद्र लोधी ने बताया कि परिवार के सोनू लोधी की पत्नी ने एक साल पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया था। देवरानी-जेठानी भारती और आरती के पति जेल में हैं। मृतका बहू के परिवार वाले आए दिन घर आकर अपशब्द करते थे। शुक्रवार की शाम को भी कुछ लोग घर आए थे। और विवाद किया था। वह परिवार को लगातार परेशान कर रहे थे। शायद इसी तंग आकर सभी ने आत्महत्या की होगी।
फिलहाल, सह साफ स्पष्ट नहीं है कि यह सामूहिक आत्महत्या का है या हत्या। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। इस बड़ी घटना के गांव में मातम पसर गया है, परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
मध्य प्रदेश के सागर से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों के शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई है। दो महिलाओं के शव कुएं में फंदे से लटके मिले हैं। वहीं बच्ची और बुजुर्ग महिला के शव पानी में मिले है। घटना की सूचना पर मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकाला गया है। पुलिस ने पंचनामा तैयार सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
दो फंदे से लटके और दो कुएं में मिले शव
मामले में जांच में जुटी पुलिस
ये खबर भी पड़ें... मां ने पहले दबाया बेटे का गला, बेटी को दिया जहर, फिर खुद ने लगा ली फांसी
बहू के परिवार पर लगे आरोप
फिलहाल, सह साफ स्पष्ट नहीं है कि यह सामूहिक आत्महत्या का है या हत्या। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। इस बड़ी घटना के गांव में मातम पसर गया है, परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj