इंदौर में खुलासा फर्स्ट अखबार के संपादक अंकुर जायसवाल पर जानलेवा हमला

Deeksha Nandini Mehra | May 24, 2024, 13:24 IST
Share
ankur indore
Deadly attack on Ankur Jaiswal

25 से ज्यादा गुंडों ने अंकुर जायसवाल पर रात में जानलेवा हमला किया। पत्रकार अंकुर जायसवाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है...

Deadly Attack on Ankur Jaiswal : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बड़ी खबर सामने आ रही है। इंदौर के दैनिक खुलासा फर्स्ट अखबार के प्रधान संपादक अंकुर जायसवाल पर जानलेवा हमला हुआ है। 25 से ज्यादा गुंडों ने उन पर रात में हमला किया। पत्रकार अंकुर जायसवाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच के लिए पुलिस भी अस्पताल पहुंची और उनके बयान पर आईपीसी एक्ट 307 के तहत गैंगस्टर सतीश भाऊ, गब्बर चिकना, बबलू जादोन और अमित जादोन सहित अन्य पर बाणगंगा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हेमंत यादव के बेटे की सगाई में पहुंचे थे अंकुर

जानकारी के अनुसार, इंदौर में बीती रात हेमंत यादव के बेटे की सगाई का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए खुलासा फर्स्ट अखबार के प्रधान संपादक अंकुर जायसवाल निर्वाणा रिसॉर्ट पहुंचे थे। अंकुर के साथ उनके दो निजी सुरक्षा गार्ड भी थे। इसी कार्यक्रम में कुछ गैंगस्टर भी पहुंचे थे। जब अंकुर रिसॉर्ट में दाखिल हो रहे थे, तभी गैंगस्टर बाहर की ओर आ रहे थे।

ये खबर पढ़िए ..MPPSC PRE 2023 : मप्र हाईकोर्ट के फैसले पर अवकाश के दिन लगी याचिका, सुबह हो गया स्टे

खबरें छापने को लेकर हुई थी कहासुनी

अंकुर को देखकर गैंगस्टर्स रुक गए। दोनों पक्षों में खबरें छापने को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर अंकुर ने कहा कि मेरा काम है। इसी बात को लेकर गैंगस्टर्स ने अंकुर के साथ मारपीट शुरू कर दी। गुंडे अंकुर के साथ मारपीट करते हुए कार तक ले आए। अंकुर के दोनों गार्ड्स को भी पीटा। उन्हें पकड़कर दूर कर दिया।

ये खबर पढ़िए ..राजमाता माधवी राजे सिंधिया की अस्थियां शिप्रा में प्रवाहित, रामघाट पर हुआ पूजन

कार रोकने की कोशिश

अंकुर किसी तरह वहां से निकले और पलासिया तरफ पहुंचे। यहीं एमआर 10 के पास गुंडों ने उनकी कार को फिर रोकने की कोशिश की, लेकिन अंकुर के साथी और गार्ड्स उन्हें लेकर तेजी से निकल गए। इसके बाद अंकुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में द सूत्र ने बाणगंगा थाना टीआई से बात करने की कोशिश, पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। पत्रकार अंकुर जायसवाल पर हमले के मामले में बाणगंगा थाना पुलिस ने चार नामजद सहित कुछ लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने सभी पर धारा 307 के तहत मुकदमा कायम किया है।

ये खबर पढ़िए ..तपते इंदौर में वाहन चालकों को बचाने की नई तरकीब- ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग कम करेंगे

Indore crime | इंदौर में अंकुर जायसवाल पर हमला

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indore crime
  • Ankur Jaiswal
  • अंकुर जायसवाल
  • इंदौर में अंकुर जायसवाल पर हमला
इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है

By Sanjay Gupta

इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है
MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर

By Ramanand Tiwari

MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर
आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन

By Manya Jain

आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन
कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी

By Jitendra Shrivastava

कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी
बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन

By Sanjay Gupta

बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे

By Umeshwari Baghel

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे
राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को

By Jageshwar prasad

राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को