दीपक जोशी की शादी ने बढ़ाईं मुश्किलें: BJP ने सदस्यता से किया इनकार, पत्नी पल्लवी ने बताया जान का खतरा
Sanjay Dhiman | Dec 26, 2025, 23:23 IST
Photograph: (the sootr)
पूर्व मंत्री दीपक जोशी की शादी और उनकी बीजेपी सदस्यता को लेकर विवाद गरमाया गया है। उनकी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना ने दावा किया है कि उनका विवाह वैध है, जबकि बीजेपी ने दीपक जोशी से दूरी बना ली है।
BHOPAL.मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक ऐसा 'हाई-वोल्टेज ड्रामा' चल रहा है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी अपनी शादी की तस्वीरों को लेकर विवादों में हैं। पूर्व मंत्री दीपक जोशी और कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना के विवाह ने तूल पकड़ लिया है।
इस विवाद ने न केवल जोशी के व्यक्तिगत जीवन को बल्कि उनके राजनीतिक भविष्य को भी दांव पर लगा दिया है। वहीं बीजेपी ने दीपक जोशी से पल्ला झाड़ते हुए उन्हें पार्टी का प्राथमिक सदस्य मानने से इंकार कर दिया है।
इस विवाद की शुरुआत 4 दिसंबर 2025 को हुई। पल्लवी राज सक्सेना ने सोशल मीडिया पर दीपक जोशी के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में दीपक जोशी उन्हें सिंदूर भरते हुए नजर आए। इसके बाद, दो अन्य महिलाओं ने भी दीपक जोशी की पत्नी होने का दावा किया। इनमें नम्रता जोशी और शिखा जोशी शामिल हैं। इसने सवाल खड़ा कर दिया कि असल में दीपक जोशी की पत्नी कौन हैं?
![दीपक के साथ पल्लवी ने ये फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसके साथ कुछ वीडियो भी हैं।]()
यह खबरें भी पढ़ें...
कांग्रेस का संगठन रीबूट : बूथ से पंचायत तक नई रणनीति, SIR पर बड़े आरोप
सीहोर वीआईटी यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई हुई ठंडी, सरकार के तेवर पड़े नरम
पल्लवी ने भोपाल के नेहरू नगर स्थित आर्य समाज मंदिर से एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि उनकी शादी वैध है और इसे कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। पल्लवी ने यह भी कहा कि उनकी आखिरी बातचीत दीपक जोशी से 20 दिसंबर को हुई थी। उसके बाद से वे अपनी पति से संपर्क नहीं कर पाईं। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके पति को सबके सामने लाया जाए। उनकी जान को खतरा हो सकता है।
![BJP के पूर्व मंत्री ने 20 साल छोटी कांग्रेस नेत्री से रचाई शादी, जानें क्यों मचा बवाल - Dainik Savera Times]()
जैसे ही दीपक जोशी की निजी जिंदगी का विवाद बढ़ा, भारतीय जनता पार्टी ने उनसे पूरी तरह दूरी बना ली है। पार्टी के कद्दावर नेताओं ने साफ कर दिया है कि दीपक जोशी फिलहाल बीजेपी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं।
याद दिला दें कि दीपक जोशी ने मई 2023 में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा था। चुनाव हारने के बाद उन्होंने बुधनी उपचुनाव के दौरान शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में मंच पर 'घर वापसी' का ऐलान किया था। लेकिन अब देवास बीजेपी जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने स्पष्ट किया है कि कागजों पर उनकी वापसी कभी हुई ही नहीं।
यह खबरें भी पढ़ें...
तस्वीरें, वीडियो, पुराने दावे और राजनीति- क्यों उलझता जा रहा है दीपक जोशी मामला?
दीपक जोशी की नई पत्नी पल्लवी राज सक्सेना का खुलासा- चोरी से नहीं खुल्लम-खुल्ला की है शादी
यह मामला तब और पेचीदा हो गया जब पल्लवी के अलावा दो और महिलाओं-नम्रता जोशी और शिखा जोशी,ने भी दीपक जोशी की पत्नी होने का दावा कर दिया। बीजेपी के लिए यह स्थिति काफी असहज हो गई है। यही वजह है कि संगठन ने इस विवाद से खुद को अलग कर लेना ही बेहतर समझा।
इस विवाद ने न केवल जोशी के व्यक्तिगत जीवन को बल्कि उनके राजनीतिक भविष्य को भी दांव पर लगा दिया है। वहीं बीजेपी ने दीपक जोशी से पल्ला झाड़ते हुए उन्हें पार्टी का प्राथमिक सदस्य मानने से इंकार कर दिया है।
विवाह पर विवाद
दीपक के साथ पल्लवी ने ये फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसके साथ कुछ वीडियो भी हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
कांग्रेस का संगठन रीबूट : बूथ से पंचायत तक नई रणनीति, SIR पर बड़े आरोप
सीहोर वीआईटी यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई हुई ठंडी, सरकार के तेवर पड़े नरम
पल्लवी का वीडियो बयान
BJP के पूर्व मंत्री ने 20 साल छोटी कांग्रेस नेत्री से रचाई शादी, जानें क्यों मचा बवाल - Dainik Savera Times
बीजेपी ने झाड़ा पल्ला: "दीपक हमारे सदस्य भी नहीं"
घर वापसी की कोशिशों पर फिरा पानी
यह खबरें भी पढ़ें...
तस्वीरें, वीडियो, पुराने दावे और राजनीति- क्यों उलझता जा रहा है दीपक जोशी मामला?
दीपक जोशी की नई पत्नी पल्लवी राज सक्सेना का खुलासा- चोरी से नहीं खुल्लम-खुल्ला की है शादी
तीन पत्नियों का दावा और बढ़ती उलझन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA